फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress meeting in Scindia's stronghold today: Strategy will be made for 34 seats of Gwalior-Chambal

सिंधिया के गढ़ में बोले दिग्विजय: BJP महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने हिंदू-मुस्लिम को बांट रही

Sun, 08 May 2022 09:43 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 08 May 2022 09:43 AM IST
सार

कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को पटखनी देने की तैयारी में लगी हुई है। ग्वालियर में आयोजित बैठक में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने हिंदू-मुस्लिम को बांटने का षड्यंत्र कर रही है।

विज्ञापन
Congress meeting in Scindia's stronghold today: Strategy will be made for 34 seats of Gwalior-Chambal
कांग्रेस की ग्वालियर-चंबल संभाग में बैठक - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को पटखनी देने की तैयारी में लगी हुई है। ग्वालियर की बैठक इसी रणनीति का हिस्सा है। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने हिंदू-मुस्लिम को बांटने का षड्यंत्र कर रही है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में बैठक से चुनावी रणनीति की शुरुआत की। यहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा की विचारधारा से है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का चेहरा देखकर सरकार झूठे मुकदमें दायर कर रही है। ऐसे मामलों के लिए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी ऐसे लोगों के साथ खड़े होकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दतिया में सबसे ज्यादा 100 ऐसे लोगों पर कार्रवाई हुई है। यहां पर जल्द ही एक आम सभा आयोजित कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए जनता के बीच भी जाएंगे। कांग्रेस की विचारधारा सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने की है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने संभाग स्तर पर बैठक कर रही है। इसकी शुरुआत कांग्रेस ने ग्वालियर-चंबल संभाग से की है। कांग्रेस ने अंचल की 34 विधानसभा सीटों पर पकड़ मजबूत करने तैयारी शुरू कर दी है। इसका मोर्चा दिग्विजय सिंह ने संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अंचल में 26 सीटें जीती थीं, जिसके बाद बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के साथ थे। अब सिंधिया ही कांग्रेस के लिए चुनौती बने हुए हैं। कांग्रेस बैठक के माध्यम से संगठन को एकजुट कर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माहौल बनाएगी।  


ग्वालियर-चंबल अंचल के कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के पास होगी। इस बार चुनाव जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी इस तरह की बैठक सभी संभागों में करेगी। इसकी शुरुआत ग्वालियर-चंबल संभाग से की जा रही है। इसके बाद जिला स्तर पर भी बैठकें शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed