फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Complaint in Jabalpur for showing Godse RSS member, gandhi idol insulted in Rewa

जबलपुर में गोडसे को बताया संघ सदस्य, रीवा में बापू की प्रतिमा का अपमान, केस दर्ज

Fri, 04 Oct 2019 08:36 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Complaint in Jabalpur for showing Godse RSS member, gandhi idol insulted in Rewa
जबलपुर में स्कूल में नाटक के मंचन में बापू की हत्या का चित्रण - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के जबलपुर में गांधी जयंती के मौके पर एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोडसे को कथित तौर पर संघ सदस्य चित्रित किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। दरअसल स्कूल में एक नाटक का मंचन किया गया था जिसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


जबलपुर के स्मॉल वंडर स्कूल में गांधी जयंती के मौके पर एक नाटक का मंचन किया गया। एएनआई के मुताबिक इस नाटक में कथित तौर पर नाथूराम गोडसे को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का सदस्य दिखाया गया। हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए भगवानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन

रीवा में गांधी को बताया 'राष्ट्रद्रोही'

मध्य प्रदेश के ही रीवा में गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान का षड्यंत्र रचा गया। असामाजिक तत्वों ने बापू की प्रतिमा पर 'राष्ट्रद्रोही' लिख दिया। इस घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुईं और लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बापू भवन से कलश चोरी होने की सनसनीखेज घटना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने इस घटना को बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे की विचारधारा से जुड़े लोगों की करतूत बताया। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। 

बता दें कि भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी ने अहम भूमिका निभाई थी। उनके सत्याग्रह और अहिंसक आंदोलन का लोहा पूरी दुनिया ने माना है। हालांकि, भारत में एक समूह ऐसा भी है जो गांधी को भारत-पाक विभाजन का जिम्मेदार बताता है और उन्हें हिंदुओं के खिलाफ मानता है। इनका मानना है कि वह मुसलमानों के समर्थक थे। इसी सोच की वजह से नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या कर दी थी। 


महात्मा गांधी के निधन के बाद उनकी अस्थियों को नदी में विसर्जित नहीं किया गया था। बल्कि, उन्हें अलग-अलग हिस्सों में विभाजित कर भारत में बने महात्मा गांधी के विभिन्न संग्रहालयों में रखा गया था। रीवा का गांधी भवन भी ऐसा ही एक संग्रहालय है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed