{"_id":"6778f2f55745f3e6230e05a5","slug":"when-his-wife-did-not-give-food-he-was-killed-by-an-axe-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2485616-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: पत्नी ने खाना नहीं दिया तो कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, इस पर चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: पत्नी ने खाना नहीं दिया तो कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, इस पर चल रहा था विवाद
Sat, 04 Jan 2025 05:46 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 05:46 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के पांढुर्णा तहसील के हिवरा पृथ्वीराम गांव में चरित्र संदेह के कारण पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। 46 वर्षीय राजू पाटिल ने शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी पद्मा पाटिल (42) पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार किया। घटना के वक्त उनकी 17 वर्षीय बेटी भी वहां मौजूद थी।
विज्ञापन
पद्मा का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांढुर्णा तहसील के हिवरा पृथ्वीराम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी राजू पाटिल (46) ने यह वारदात अपनी नाबालिग बेटी (17) के सामने तब की जब पत्नी पद्मा पाटिल (42) गहरी नींद में थी। घटना शुक्रवार देर रात की है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में पता चला है कि पिछले तीन-चार दिन से पति-पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद जब पत्नी पद्मा सो गई तो राजू ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने बताया कि पद्मा पिछले कुछ दिनों से राजू को खाना भी नहीं दे रही थी, जिससे उनके बीच विवाद और बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी
घटना के बाद डरी सहमी पद्मा की बेटी ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। महिला की लाश और जगह-जगह फैला खून को देखकर वे घबरा गए। पड़ोसियों ने फौरन डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बेटी ने पुलिस को बताया कि माता-पिता के बीच पहले विवाद हुआ था। इसके बाद पिता कुल्हाड़ी लेकर आया और उसने मेरी मां पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पति किसान और पत्नी मजदूरी करती थी
जानकारी के अनुसार आरोपी राजू किसान है। उसके पास करीब 3 एकड़ जमीन है। उसकी पत्नी पद्मा मजदूरी करने जाती थी। दोनों की एक नाबालिग बेटी है। दोनों का एक बेटा भी था, जिसकी सात साल पहले मौत हो चुकी है।
