{"_id":"632f1d962c18d405c61235cf","slug":"chhindwara-uproar-in-bjp-office-young-man-who-arrived-drunk-threw-chairs-by-abusing-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: भाजपा कार्यालय में हंगामा, शराब के नशे में पहुंचे युवक ने गाली-गलौज कर फेंकीं कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: भाजपा कार्यालय में हंगामा, शराब के नशे में पहुंचे युवक ने गाली-गलौज कर फेंकीं कुर्सियां
Sat, 24 Sep 2022 08:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:41 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के बीजेपी ऑफिस में शनिवार शाम करीब पांच बजे लोकेश पवार नामक युवक पहुंचा था। उसने शराब पी रखी थी। पहले तो उसने कर्मचारी से रजिस्टर मांगा, जब नहीं दिया तो उसने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में नशे में युवक ने कुर्सियां फेंक दी थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के भाजपा कार्यालय में शराब के नशे में पहुंचे युवक ने जमकर हंगामा मचाया। खुद को मोदी आर्मी का प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले युवक ने भाजपा कार्यालय कर्मचारी से बदतमीजी की फिर गालियां देते हुए कुर्सियां फेंकने लगा। कार्यालय प्रभारी ने जैसे-तैसे उसे कमरे में बंद किया और पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे लोकेश पवार नामक युवक भाजपा कार्यालय पहुंचा था। उसने शराब पी रखी थी। पहले तो उसने कर्मचारी से रजिस्टर मांगा, जब नहीं दिया तो उसने हंगामा कर दिया। भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर कुर्सियां फेंकने लगा। हंगामा बढ़ता देख छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय प्रभारी दिनेशकांत मालवी और कार्यालय मंत्री अरुण गदरे मौके पर पहुंचे और लोकेश को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे लोकेश पवार नामक युवक भाजपा कार्यालय पहुंचा था। उसने शराब पी रखी थी। पहले तो उसने कर्मचारी से रजिस्टर मांगा, जब नहीं दिया तो उसने हंगामा कर दिया। भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर कुर्सियां फेंकने लगा। हंगामा बढ़ता देख छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय प्रभारी दिनेशकांत मालवी और कार्यालय मंत्री अरुण गदरे मौके पर पहुंचे और लोकेश को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
युवक ने जमकर हंगामा मचाया।
- फोटो : सोशल मीडिया
घटना के बाद भाजपा नेता कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने लोकेश पवार के नाम पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लोकेश पवार खुद को मोदी आर्मी का प्रदेश अध्यक्ष बताता था। बताया जा रहा है कि कोरोना काल के समय लोकेश पवार ने अस्पताल के कोविड सेंटर में भी शराब के नशे में स्वास्थ्य कर्मी से अभद्रता कर चुका है, जिसके चलते उस पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी थी।
