फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Crime Troubled by usurer the young man committed suicide

Chhindwara: सूदखोर ने ले ली युवक की जान, 50 हजार की एवज में वसूल लिया सवा लाख का ब्याज, दो आरोपी को हुई जेल

Mon, 01 May 2023 05:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 May 2023 05:48 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में सूदखोर से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगा ली थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को जेल भेज दिया है। युवक ने 11 अप्रैल को अपने ही घर में आत्महत्या की थी। 

विज्ञापन
Chhindwara Crime Troubled by usurer the young man committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा नगर निगम में ब्रजेश झा बतौर सफाईकर्मी के रूप में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जब जांच शुरु हुई तो पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल, ब्रजेश ने कुछ समय पूर्व खिरकापुरा में रहने वाले दो युवकों से कर्ज पर पैसा लिया था, पचास हजार ब्याज पर लेने के बाद वो दस प्रतिशत ब्याज दर से इन दोनों युवकों को सवा लाख रुपये से अधिक दे चुका है। लेकिन इसके बाद भी उसे डेढ़ लाख से अधिक रकम देने का दबाव बनाया जा रहा था, इसी वजह से इस युवक ने आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन


जानकारी में कोतवाली टीआई सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि खिरका मोहल्ला निवासी 42 साल का ब्रजेश पिता छोटेलाल झा नामक युवक ने गत 11 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी और दो बेटियों, एक बेटे के साथ यहां रहने वाला ब्रजेश आर्थिक रूप से परेशान था। दरअसल, उसने खिरकापुरा निवासी बब्लू उर्फ रविन्द्र बघेल और बंटी उर्फ सुरेन्द्र बघेल से ब्याज पर पचास हजार रुपये लिए थे, जिसका दस प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से वो दोनों को एक लाख तीस हजार रुपये दे चुका था। लेकिन इसके बाद भी रविन्द्र बघेल और सुरेन्द्र बघेल उस पर एक लाख अस्सी हजार रुपये देने का दबाव बना रहे थे और उसे घर जाकर धमकाते थे, मारपीट करते थे।
विज्ञापन


ऐसे में दस अप्रैल को भी उसे धमकाया गया, जिसके अगले ही दिन ब्रजेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने सुरेन्द्र बघेल और रविन्द्र बघेल के खिलाफ धारा 294, 506, 306 भादवि और 3/4 ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed