फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Student ate poison after failing in board exam, was in tension since the result came

छतरपुर: बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने खाया जहर, रिजल्ट आने के बाद से टेंशन में था

Fri, 13 May 2022 09:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 13 May 2022 09:32 AM IST
सार

छतरपुर में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा में फेल होने के बाद घर में रखी चूहे मारने की दवा खाकर जान देने की कोशिश की, हालांकि समय रहते अस्पताल ले जाने के चलते उसकी जान बच गई।

विज्ञापन
Chhatarpur: Student ate poison after failing in board exam, was in tension since the result came
अस्पताल में भर्ती छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा में दो विषय में फेल होने के बाद जहर खा लिया। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक घटना छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के पनोठा गांव की है। अभिषेक अहिरवार (पिता बबलू अहिरवार) 12वीं बोर्ड की परीक्षा में दो विषय में फेल हो गया था, उसके इंग्लिश विषय में 20 नंबर और फिजिक्स में 18 नंबर आये थे। बताया जा रहा है कि छात्र रिजल्ट आने के बाद से लगातार तनाव में था, जिसके बाद उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने छात्र को तत्काल भर्ती कराया, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। छात्र ने अपनी गलती पर शर्मिंदगी भी जाहिर की है और भविष्य में ऐसा न करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed