फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Old woman who got off the bus was hit by a drunken bike ride, died during treatment

छतरपुर: बस से उतरी वृद्ध महिला को शराबी बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Wed, 05 Jan 2022 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 07:24 PM IST
सार

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के निवारी गांव में वृद्ध महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बाइक सवार नशे में था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

Chhatarpur: Old woman who got off the bus was hit by a drunken bike ride, died during treatment
chhatarpur: बाइक टक्कर में बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के निवारी गांव में वृद्ध महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक घटना छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के निवारी गांव देर शाम 6 बजे की है। मृतका का नाम बेटीबाई पति मलटुआ अहिरवार है, जिसकी उम्र उम्र 70 वर्ष बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की बेटीबाई छतरपुर से बस में बैठकर अपने गांव निवारी आई थी।


बस से उतरकर सड़क पार कर अपने घर जा रही थी, तभी एक शराबी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे बेटीबाई गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला बेटीबाई ने दम तोड़ दिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर बाइक सवार को पकड़ लिया गया। लोगों ने बताया कि बाइक सवार नशे में था। उसकी गाड़ी का नंबर UP 77 U 7349 है, जहां पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed