फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur girl who went to Thailand died in road accident and problem in bringing body

मध्य प्रदेशः थाईलैंड गई छतरपुर की युवती की सड़क दुर्घटना में मौत, शव लाने में हो रही दिक्कत

Thu, 10 Oct 2019 04:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 10 Oct 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Chhatarpur girl who went to Thailand died in road accident and problem in bringing body
प्रज्ञा पालीवाल - फोटो : Twitter

मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली युवती प्रज्ञा पालीवाल की थाईलैंड में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। प्रज्ञा बेंगलुरु की एक एडवेंचर कंपनी में काम करती थी। 

विज्ञापन


इसी दौरान उसे थाईलैंड में एक सेमीनार में हिस्सा लेने का निमंत्रण मिला। इसके लिए प्रज्ञा ने आफिस से छुट्टी ली और सात अक्तूबर को थाईलैंड के रवाना हो गई। मगर 10 अक्तूबर को सेमीनार के शुरू होने से पहले ही उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

विज्ञापन

सीएम कमलनाथ ने जताया दुख 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने परिवार को हर संभव मदद को लेकर आश्वस्त किया है। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रदेश के छतरपुर की बेटी प्रज्ञा पालीवाल की ट्रेनिंग के दौरान थाईलैंड के फुकेट में हादसे में हुई मौत की खबर बेहद दुःखद। परिवार के किसी सदस्य के पास पासपोर्ट नहीं है। इसलिए पार्थिव शरीर लाने में दिक्कत हो रही है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'परिवार परेशान ना हो, सरकार आपके साथ है। विदेश मंत्रालय से सरकार चर्चा कर शव लाने का प्रयास करेगी। परिवार के सदस्य जाना चाहे तो उसका भी सरकार पूरा इंतज़ाम करेगी।' 

 
 

प्रज्ञा की मौत के बाद कंपनी भी शव लाने में सहयोग नहीं कर पा रही है। परिजन भी बेटी का शव नहीं पहुंचने से परेशान हैं। 

विदेश मंत्रालय ने दिया आश्वासन 

विदेश मंत्रालय भी इस मामले में मदद के लिए आगे आया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर आश्वासन दिया कि हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया, 'थाइलैंड में स्थित भारतीय दूतावास मृतक के परिजनों से संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।'

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed