फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Action will be taken against the land owner who got the mining done for leaving the bore open

छतरपुर: खुला बोर छोड़ने पर खनन कराने वाले भू-स्वामी के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 19 Dec 2021 08:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 08:46 PM IST
सार

छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने वर्चुअली समीक्षा में राजस्व अधिकारियों को ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में खुले एवं सूखे बोर को तुरंत बंद कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खुला बोर छोड़ने पर उत्खनन कराने वाले भू-स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करें।

विज्ञापन
Chhatarpur: Action will be taken against the land owner who got the mining done for leaving the bore open
छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर द्वारा वर्चुअली की गई समीक्षा में राजस्व अधिकारियों को ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में खुले एवं सूखे बोर को तुरंत बंद कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खुला बोर छोड़ने पर उत्खनन कराने वाले भू-स्वामी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

विज्ञापन

इस संबंध में मैदानी अमले से जानकारी संकलित कराएं तथा आम लोगों को खुले एवं सूखे बोर को खुला नहीं छोड़ने के संबंध में जागरूक बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

राजस्व अधिकारियों से की गई चर्चा में कहा गया है कि ग्रामों में मुनादी कराएं। इस कार्य में उत्खनन कराने वाले भू-स्वामी बोर मालिक की लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ तुरंत कठोर कार्यवाही करें। इस सिलसिले में जनपद के सीईओ, तहसीलदार तथा नगरपालिका एवं नगरपरिषदों के सीएमओ को निर्देश प्रसारित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed