फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   case was registered through NSA under illegal cow taken

मध्य प्रदेश: अवैध रूप से ले जा रहे थे गाय, दो लोगों पर लगा एनएसए

Fri, 08 Feb 2019 05:36 PM IST
अमित मंडल भाषा, आगर मालवा
भाषा, आगर मालवा Published by: अमित मंडल Updated Fri, 08 Feb 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
case was registered through NSA under illegal cow taken
cow

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में अधिकारियों ने गायों के कथित अवैध परिवहन और सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए दो लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के आने के बाद खंडवा जिले में गोहत्या के आरोपी तीन लोगों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी अजीत तिवारी ने बताया, दो आरोपियों उज्जैन जिला निवासी महबूब खान और आगर मालवा निवासी रोदुमल मालवीय को अवैध रूप से गायों को ले जाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद एक अदालत ने दोनों को उज्जैन में केन्द्रीय जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आगर मालवा के बस स्टैंड क्षेत्र में 29 जनवरी को उस समय तनाव व्याप्त हो गया था, जब दो आरोपी अपने वाहनों से गायों को लेकर जा रहे थे। लोगों ने उनका विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तिवारी ने कहा, पूर्व में भी ये दोनों इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहे है जिससे क्षेत्र में शांति भंग हुई थी। आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार सिंह ने इस मामले पर एक रिपोर्ट भेजी थी जिसके बाद जिला कलेक्टर अजय गुप्ता ने उनके खिलाफ एनएसए लगाया था।


उन्होंने कहा कि पहले भी महबूब के खिलाफ गायों को अवैध रूप से ले जाने के चार मामले और मालवीय के खिलाफ तीन मामले दर्ज है। इसलिए प्रशासन ने उनके खिलाफ एनएसए लगाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed