फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cable TV dispute, murder of businessman, master conspirator arrested

केबल टीवी विवाद में कारोबारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Feb 2019 07:00 PM IST
तिवारी अभिषेक क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 25 Feb 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Cable TV dispute, murder of businessman, master conspirator arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के एक केबल टीवी नेटवर्क के 19 करोड़ रुपये के विवाद में भाड़े के शूटरों से यहां कारोबारी की हत्या के सनसनीखेज मामले के मुख्य साजिशकर्ता को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चरस भी बरामद की गयी है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रुचि वर्धन मिश्र ने यहां सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि कारोबारी संदीप अग्रवाल (42) की इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में 16 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता रोहित सेठी को उत्तराखंड पुलिस ने 112 ग्राम चरस के साथ देहरादून के एक पार्क से रविवार देर शाम पकड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेठी को इंदौर लाने के लिये देहरादून में कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अग्रवाल हत्याकांड में उसकी गिरफ्तारी पर 30,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेठी मध्यप्रदेश में एसआर केबल नेटवर्क चलाता था। अग्रवाल ने इस केबल नेटवर्क में 19 करोड़ रुपये निवेश किये थे। भागीदारों से विवाद होने पर वह यह रकम वापस मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, आरोप है कि इस रकम की अदायगी से बचने के लिये सेठी ने कुख्यात गैंगस्टर सुधाकरराव मराठा की मदद से अग्रवाल की हत्या की साजिश रची और इसे भाड़े के शूटरों के जरिये अंजाम दिलवाया। मामले में मराठा और उसके तीन साथियों को 23 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed