{"_id":"64ea0953d0fe5fb3280e864b","slug":"burhanpur-crime-three-people-arrested-for-supplying-illegal-weapons-20-pistols-seized-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur Crime: अवैध हथियार सप्लाई करने वाले तीन लोग गिरफ्तार, 20 पिस्तौल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur Crime: अवैध हथियार सप्लाई करने वाले तीन लोग गिरफ्तार, 20 पिस्तौल जब्त
Sat, 26 Aug 2023 07:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 26 Aug 2023 07:46 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस थाना खकनार के पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही तीन आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है, उनसे 20 अवैध पिस्तौल जब्त की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुरहानपुर में खकनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पांगरी में अवैध हथियार निर्माण और सप्लायर पुलिस के लिए काफी लंबे समय से बड़ी चुनौती बने हुए हैं। कई बार इनको मुख्य धारा में लाने के लिए पहल भी शुरू की गई। लेकिन मामला सफल नहीं हो पाया। ये लोग बड़ी आसानी से अब पिस्तौल का निर्माण कर लेते हैं, जिसको पहचान पाना आम व्यक्ति के लिए बहुत मुश्किल होता है।
विज्ञापन
काफी लंबे समय से ये लोग पिस्तौल बनाने के व्यवसाय में लिप्त हैं। कई बार गिरफ्तारियां भी हुईं और इनको समझाइए भी दी गई। लेकिन अभी तक जिला प्रशासन को बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है। यहां तक की यहां से निर्मित अवैध पिस्तौल खालिस्तान में भी इस्तेमाल की गई है, जिसके बाद आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) राकेश गुप्ता द्वारा अवैध हथियार निर्माताओं एवं सप्लायरों के खिलाफ अधिक से अधिक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना खकनार के थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पांगरी से खकनार की ओर मोटर साइकिल से तीन व्यक्ति अवैध पिस्तौल की सप्लाई देने के लिए आ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल टीम बनाकर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद पांगरी फाटे के पास पुलिस टीम घात लगाकर बैठी और जैसे ही मुखबिर द्वारा बताई गई निशानदेही पर आरोपी नजर आए। पुलिस ने तत्काल उन्हें घेराबंदी कर धर दबोचा और उनसे 20 देसी पिस्तौल जो की हस्त निर्मित है, उसको जब्त कर लिया है, जिसका बाजार मूल्य तकरीबन दो लाख रुपये बताया जा रहा है। आरोपियों से पुलिस ने एक बजाज प्लैटिना भी जब्त की है, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
- श्याम पिता थान सिंह, उम्र 22 साल, निवासी मालगांव, थाना खालवा जिला खंडवा
- सुनील पिता मांगीलाल, उम्र 35 साल, निवासी ग्राम मालगांव थाना खालवा जिला खंडवा
- रवींद्र पिता प्यार सिंह डावर, उम्र 26 साल निवासी नंदूरा कला
