{"_id":"5c9d9a0bbdec22146e0fa501","slug":"bjp-mla-and-municipal-president-arrested-on-charges-of-violation-of-model-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक को महंगा पड़ा आचार संहिता का उल्लंघन, कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक को महंगा पड़ा आचार संहिता का उल्लंघन, कोर्ट ने भेजा जेल
Fri, 29 Mar 2019 09:37 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदसौर संसदीय सीट से सांसद सुधीर गुप्ता को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाने की घोषणा होने पर नीमच से भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन को बिना इजाजत जुलूस निकालना महंगा पड़ गया। उन्हें आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार करके सत्र एवं जिला न्यायालय (सीजेएम) के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
अदालत ने उन्हें 5 अप्रैल तक के लिए कनावटी जेल भेज दिया है। उनके तीन साथियों को जमानत और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। 26 मार्च को सांसद गुप्ता का मंदसौर लोकसभा से टिकट पक्का होते ही रात में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिना इजाजत वाहन रैली निकाली।
विज्ञापन
कैंट पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लिया। 27 मार्च को विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष सहित भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, जीतू तलरेजा, आयुष कोठारी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। गुरुवार को पांचों गिरफ्तार भाजपा नेताओं को सीजेएम नीरज मालवीय की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
संबंधित पक्षों के वकीलों की दलील सुनने और पुराने रिकॉर्ड को देखा गया। एक से ज्यादा बार आचार संहिता का उल्लंघन करने पर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को 5 अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया गया।
बाकी के तीन आरोपियों को 10-10 हजार रुपये के मुचलके पर छोड़ दिया गया। भाजपा नेताओं के वकील का कहना है कि सेशंस अदालत में जमानत का आवेदन दिया गया है। इसपर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
Madhya Pradesh: BJP MLA from Neemuch, Dilip Singh Parihar was arrested yesterday, on charges of violation of Model Code of Conduct. pic.twitter.com/JTnrIkGiku
— ANI (@ANI) March 29, 2019
