फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP Corporator Usman Patel resigned from all posts in party in Indore

मध्यप्रदेश:सीएए के विरोध में इंदौर के मुस्लिम भाजपा पार्षद ने छोड़ी पार्टी

Sat, 08 Feb 2020 11:36 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 08 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP Corporator Usman Patel resigned from all posts in party in Indore
उस्मान पटेल - फोटो : ANI

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को संविधानविरोधी प्रावधान बताते हुए यहां भाजपा के एक मुस्लिम पार्षद ने पार्टी से 40 साल पुराना नाता तोड़ने की शनिवार को घोषणा की।

विज्ञापन


शहर के वॉर्ड क्रमांक 38 से पार्षद उस्मान पटेल ने भाजपा की स्थानीय इकाई को भेजे पत्र में कहा कि वह पार्टी के सभी पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किया। पटेल से पहले, सीएए के खिलाफ भाजपा के करीब 80 अन्य मुस्लिम नेताओं ने यहां पिछले महीने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


क्या कहा वीडियो में? 
उस्मान ने कहा, 'दोस्तो, मैं उस्मान पटेल खजराना इंदौर से पार्षद हूं। पिछले 40 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में रहकर आपकी सेवा करता आया हूं। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयीजी के सिद्धांतों से प्रेरित होकर मैं भाजपा में आया था, लेकिन अब पार्टी अपने सिद्धांतों से बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी नफरत की राजनीति कर रही है, जो सीएए-एनपीआर लाया गया है, वो मुस्लिम विरोधी है, देश के संविधान के खिलाफ है। इसलिए मैं उस्मान पटेल अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरी कौम की जो मां-बहनें, भाई, बुजुर्ग सड़कों पर बैठे हैं, मैं उनके साथ हूं और हमेशा रहूंगा। हिंदुस्तान...हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई से मिलकर बना है। यही हमारे देश की ताकत है। हिंदुस्तान जिंदाबाद...! हिंदू मुस्लिम एकता जिंदाबाद... देश का संविधान जिंदाबाद... 


कौन हैं उस्मान पटेल?  
इंदौर में खजराना के वॉर्ड- 38 के उस्मान पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से बेहद प्रभावित थे और उन्हीं से प्रेरित होकर वह भाजपा में शामिल हुए थे। वह CAA और NRC को लेकर पार्टी से खफा थे। बता दें कि इस मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से दो बार पार्षद चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed