Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Winter intensifies in MP: Mercury drops to 7.4°C in Damoh; Bhopal records its third-coldest night in ten years

एमपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार: दमोह में 7.4 डिग्री पर पहुंचा पारा, भोपाल में दस साल की तीसरी सबसे ठंडी रात

Thu, 26 Nov 2026 07:03 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 26 Nov 2026 07:03 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज हो गया है। दमोह 7.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि भोपाल में पारा 8.2 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश के 30 शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे है। भोपाल, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट है। अगले दो दिन में पारा 2 डिग्री तक और गिर सकता है।

विज्ञापन
Winter intensifies in MP: Mercury drops to 7.4°C in Damoh; Bhopal records its third-coldest night in ten years
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही सर्दी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर अब प्रदेश के शहरों में नजर आने लगा है। दमोह में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि भोपाल में पारा 8.2 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी में यह पिछले 10 साल की तीसरी सबसे ठंडी रात रही। प्रदेश के 30 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंचने से सुबह और रात की ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन


तीन जिलों में शीतलहर की चेतावनी, दिन में भी बढ़ेगी ठिठुरन
भोपाल, राजगढ़ और शाजापुर में गुरुवार को शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को भी इन इलाकों में ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की और गिरावट आ सकती है। इससे कई शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


भोपाल में नवंबर की ठंड ने फिर चौंकाया
राजधानी में इस सीजन का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले तीन साल से भोपाल में नवंबर के दौरान कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। 17 नवंबर 2025 को तापमान 5.2 डिग्री तक गिर गया था, जबकि 29 नवंबर को 8.2 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके मुकाबले 2018 से 2023 के बीच नवंबर में न्यूनतम तापमान 10.2 से 13.8 डिग्री के बीच रहा। ठंड का असर अब स्कूलों की दिनचर्या पर भी पड़ने लगा है। सुबह 7:30 बजे से लगने वाले स्कूलों का समय बढ़ाकर 8 बजे किया जा रहा है। छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कई निजी स्कूलों ने समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े शहरों में भी 11 डिग्री के आसपास पहुंचा पारा
जबलपुर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, इंदौर में 10.6 डिग्री और ग्वालियर में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में पारा 11 डिग्री रहा। रीवा में 9.2 डिग्री, रायसेन में 9.4 डिग्री और उमरिया में 10.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा गुना, खजुराहो, छिंदवाड़ा, श्योपुर, सीधी, बैतूल, सतना समेत कई शहरों में भी ठंड बढ़ी है। सुबह के समय कई इलाकों में धुंध छाने से ठंड का असर और महसूस हो रहा है।

बारिश थमते ही बदला मौसम, अब उत्तर से आने वाली हवाएं बढ़ाएंगी ठंड
मौसम में इस बदलाव की वजह हाल में सक्रिय रहे चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ का आगे बढ़ना है। इनके प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश हुई थी। बारिश के दौरान रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन सिस्टम का असर खत्म होते ही पारा गिरने लगा। फिलहाल पश्चिमी मध्य प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में और गिरावट के आसार हैं। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है।


यह भी पढ़ें-इंदौर-भोपाल में मकानों की तोड़फोड़ पर सीएम को पत्र: जीतू पटवारी बोले- जमीन बिक रही थी तो प्रशासन कहां था?

पुराने रिकॉर्ड बताते हैं, नवंबर में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड
नवंबर में प्रदेश के कई शहरों में पहले भी रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ चुकी है। ग्वालियर में 57 साल पहले न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और उज्जैन में 53 साल पहले 2.3 डिग्री तक पहुंच चुका है। इस बार भी महीने की शुरुआत में बारिश और उसके बाद तेजी से गिरते तापमान ने सर्दी के तेवर दिखा दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed