फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Who is Irshad Wali? CM Mohan Yadav appoints him as Sagar IG; he takes on a major responsibility amidst the spu

कौन हैं इरशाद वली? CM मोहन यादव ने बनाया सागर IG, जहरीली शराब कांड के बीच मिली बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 10 Sep 2026 04:32 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 10 Sep 2026 04:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी बनाया है। जहरीली शराब कांड के बाद मिली इस अहम जिम्मेदारी के साथ अब उनके सामने अवैध शराब के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की बड़ी चुनौती होगी। 

विज्ञापन
Who is Irshad Wali? CM Mohan Yadav appoints him as Sagar IG; he takes on a major responsibility amidst the spu
सागर की कमान आईपीएस इरशाद वली संभालेंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2004 बैच के IPS अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया IG बनाया गया है। सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सरकार ने यह अहम जिम्मेदारी वली को सौंपी है। ऐसे में चर्चा है कि इरशाद वली कौन हैं। सरकार ने सागर की कमान उन्हीं को क्यों सौंपी? इरशाद वली का नाम मध्यप्रदेश पुलिस के अनुभवी और मैदानी अधिकारियों में गिना जाता है। करीब दो दशक से ज्यादा के पुलिस करियर में वे अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। बालाघाट से लेकर भोपाल और नर्मदापुरम तक वे पुलिसिंग की महत्वपूर्ण कमान संभाल चुके हैं। रेंज स्तर पर काम करने का उनका अनुभव सागर की मौजूदा परिस्थितियों में उनके लिए अहम साबित हो सकता है।
विज्ञापन

 
कहां-कहां संभाली कमान ?
इरशाद वली 2004 बैच के मध्यप्रदेश कैडर केआईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने करियर में जिला और रेंज स्तर की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। 
  • बालाघाट में डीआईजी का पद
  • भोपाल में डीआईजी का पद
  • नर्मदापुरम जोन के आईजी पद

 पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। वली के करियर की खास बात यह है कि उन्हें शहरी पुलिसिंग के साथ-साथ रेंज स्तर की जिम्मेदारी का भी अनुभव है। यही वजह है कि सागर जैसे मामले में उनकी तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी के नए चीफ जस्टिस ने ली शपथ: गोधरा दंगा मामलों में रहे विशेष लोक अभियोजक, जानें कौन हैं अल्पेश यशवंत कोगजे
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में भी संभाली कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी
भोपाल में डीआईजी के तौर पर काम करने के दौरान भी वली की सक्रिय पुलिसिंग चर्चा में रही। कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन में पुलिस व्यवस्था की निगरानी के लिए वे लंबे समय तक सक्रिय रहे थे। उस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश दिए और फील्ड की स्थिति की मॉनिटरिंग की। उनके पुलिस करियर में चुनावी ड्यूटी भी महत्वपूर्ण रही है। बेहतर कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। 


ये भी पढ़ें-  एमपी: पहले हुआ ट्रांसफर, अब इनके दिए सारे आदेश निरस्त; जानिए कौन हैं IAS निधि निवेदिता ?

सागर में बड़ी चुनौती क्या है ?
  • अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ना 
  • शराब माफिया पर लगाम लगाना
  • जांच में सहयोग करना
  • अवैध शराब का करोबार करने वालों पर नकेल कसना

सीएम ने प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में नए सागर IG इरशाद वली के सामने सिर्फ घटना से जुड़े मामलों की पुलिस जांच की निगरानी ही नहीं, बल्कि अवैध शराब की सप्लाई चेन, स्थानीय स्तर पर संरक्षण और पुलिस की जवाबदेही जैसे सवाल भी महत्वपूर्ण होंगे। 

ये भी पढ़ें-  एमपी में यात्री परिवहन का नया विजन: एआई से तय होंगे बस रूट, इलेक्ट्रिक बसों पर जोर; 11 सितंबर से समिट

इरशाद वली की पत्नी है आईएएस 
इरशाद वली मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। इरशाद वली को नागालैंड कैडर मिला था, लेकिन उनका निकाह मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस सुफिया फारुखी से हुआ, जिसके बाद इरशद वली ने भी अपना कैंडर बदलवाकर मध्य प्रदेश करवा लिया। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed