{"_id":"689cbd5f3548b8bdfa02f5c8","slug":"when-father-did-not-buy-him-an-iphone-the-student-hanged-himself-wrote-on-instagram-i-am-going-to-the-star-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी जिद!: पिता ने आईफोन नहीं दिलाया तो छात्र ने लगा ली फांसी, इंस्टाग्राम पर लिखा-तारों के पास जा रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी जिद!: पिता ने आईफोन नहीं दिलाया तो छात्र ने लगा ली फांसी, इंस्टाग्राम पर लिखा-तारों के पास जा रहा हूं
Wed, 13 Aug 2025 09:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:59 PM IST
सार
राजधानी में दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। एक छात्र ने सिर्फ इसलिए फांसी लगाकर जान दे दी, क्योंकि पिता उसे आईफोन नहीं दिला रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आईफोन नहीं मिलने पर छात्र ने लगाई फांसी
- फोटो : FREEPIK
विस्तार
बेटा कई दिनों से पिता से आईफोन दिलवाने की मांग कर रहा था जबकि पिता उसकी मांग को अनसुना कर रहे थे। एक-दो बार उन्होंने मना भी कर दिया था। इसी बात से परेशान होकर बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर स्टेटस भी अपडेट किया, जिसमें उसने लिखा कि मैं तारों के पास जा रहा हूं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 16 साल के मासूम की डिजिटल दुनिया ने छीनी जिंदगी, गेम की हार बनी मौत की वजह
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आशीर्वाद कॉलोनी निवासी आदर्श धाकड़ मदर टेरेसा स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। मंगलवार सुबह उसकी मां ने उसे फंदे पर लटका देखा। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू की। प्राथमिक तौर पर पता चला है कि आदर्श अपने पिता से आईफोन दिलवाने को कह रहा था, लेकिन उसके पिता उसे नहीं दिला रहे थे। सुसाइड करने से पहले उसने इंस्टाग्राम आईडी पर स्टेटस डाला। इसमें उसने लिखा कि वह तारों के पास जा रहा है, अब कभी नहीं दिखेगा। साथ ही उसने अपने चचेरे भाई को सॉरी का मैसेज भी लिया। साथ ही उसने अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी की वजह पता करने के लिए परिजनों के बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिछड़ों के मिलन की इमोशनल कहानी; चौदह बरस का 'वनवास' काटकर लौटी मां, 1600 किमी दूर जाकर बेटा लाया साथ
युवक ने सल्फास खाया
बैरसिया इलाके में युवक ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। बैरसिया थानाप्रभारी वीरेन्द्र सेन ने बताया कि 23 वर्षीय प्रदीप यादव लक्ष्मीनारायण नगर में रहते थे, और खेती किसानी करते थे। नवंबर माह में प्रदीप की शादी हुई थी। अभी कुछ दिन पहले ही पत्नी मायके चली गई थी। कल सुबह युवक ने फोन पर अपनी पत्नी से बोला कि उसने सल्फास खा लिया था। इसके बाद प्रदीप का भाई घर पहुंचा और उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
