फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather report: Minimum temperature fell below 10 degrees at many places in the state, chill will increase fur

Weather report: प्रदेश में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आया, आगे और बढ़ेगी ठिठुरन

Fri, 15 Dec 2023 10:25 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Fri, 15 Dec 2023 10:25 PM IST
सार

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम एक समान बना हुआ है। अभी आगे बदलाव की भी कोई विशेष संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Weather report: Minimum temperature fell below 10 degrees at many places in the state, chill will increase fur
ठंड

विस्तार

मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान रोज लुढ़क रहा है। शुक्रवार को कई जगह पारा 10 डिग्री के नीचे आ गया। वहीं, कुछ स्थानों पर ये 15 डिग्री के नीचे रहा। तापमान में आगे और गिरावट का अनुमान है। तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। सबसे कम तापमान राजगढ़ में बना हुआ है। यहां शुक्रवार को पारा 7.0 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। प्रदेश में यहां रात सबसे ठंडी रही। जबकि दिन में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा अधिकतम तापमान भोपाल संभाग के जिलों में काफी बढ़ा एवं शेष सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
विज्ञापन


यहां छाएगा कोहरा
ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले में हल्का कोहरा छाएगा। इसके कारण दृश्यता कम रहेगी। दिन में मौसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। इधर, प्रदेश में नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों यह रहा तापमान 
दमोह में 9.5 जबलपुर में 7.8 मंडला में 8.6 रीवा में 8.5 सतना में 9.8 सीधी में 9.6 मलाजखंड में 8.9 दतिया में 9.0 गुना में 9.0 ग्वालियर में 8.6 पचमढ़ी में 7.2 रायसेन में 9.4 और राजगढ़ में 7.0 डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि बैतूल में 12.0, भोपाल में 10.8, धार में 12.5, नर्मदापुरम में 14.7, इंदौर में 14.2, खंडवा में 12.0, खरगोन में 11.8, रतलाम में 12.0, उज्जैन में 13.0, टीकमगढ़ में 13.0, सिवनी में 10.6, सागर में 12.2, नरसिंहपुर में 14.4 और खजुराहो में 10.0 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed