फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   WAVES 2025: Film director Ekta Kapoor said- Madhya Pradesh will become a new center for film and digital conte

WAVES 2025: फिल्म निर्देशिका एकता कपूर बोली- फिल्म और डिजिटल कंटेंट निर्माण का नया केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश

Sat, 03 May 2025 07:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 03 May 2025 07:48 PM IST
सार


मध्यप्रदेश अब पर्यटन और विरासत की पहचान से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण और डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री का नया केंद्र बनने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। WAVES 2025 समिट के तहत मुंबई में आयोजित पैनल चर्चा में फिल्म पर्यटन नीति और AVGC-XR नीति 2025 को लेकर हुए संवाद ने प्रदेश की इस नई पहचान को और अधिक मजबूती दी।

विज्ञापन
WAVES 2025: Film director Ekta Kapoor said- Madhya Pradesh will become a new center for film and digital conte
र मुंबई में आयोजित पैनल चर्चा में विशेषज्ञों और फिल्म निर्माण से जुड़ी हस्तियों ने भाग लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश अब सिर्फ पर्यटन या विरासत के लिए नहीं, बल्कि फिल्मों और डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री के लिए भी देश का अगला बड़ा हब बनने को तैयार है। WAVES 2025 समिट में फिल्म पर्यटन और AVGC-XR नीति 2025 को लेकर मुंबई में आयोजित पैनल चर्चा में विशेषज्ञों और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों ने इस दिशा में प्रदेश की क्षमताओं और योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में आयोजित इस सत्र का विषय था – “डिजिटल सपनों और सिनेमाई दृष्टिकोण के साथ: मध्यप्रदेश – अगला रचनात्मक केंद्र”। चर्चा के दौरान प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशिका एकता कपूर ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए जरूरी सभी सुविधाएं मौजूद हैं—छूट, सिंगल विंडो क्लीयरेंस, खूबसूरत लोकेशन और सहयोगी माहौल। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह स्पेन अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं की पसंद बना, उसी तरह मध्यप्रदेश भी जल्द पहली पसंद बनेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal: एमपी में बन रहे मॉडर्न वैक्सीनेशन सेंटर, ऑनलाइन मिलेगा अपॉइंटमेंट, भोपाल समेत आठ जिलों में होगी शुरुआत
विज्ञापन


इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आईटी संजय दुबे ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि फिल्म शूटिंग के साथ-साथ उसका प्री और पोस्ट प्रोडक्शन भी मध्यप्रदेश में ही हो। इसी उद्देश्य से AVGC-XR नीति 2025 को तैयार किया गया है, जिससे फिल्म व डिजिटल मीडिया दोनों को एकसाथ बढ़ावा मिल सके। प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने फिल्म टूरिज्म नीति की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि तीन चरणों में इन्क्रीमेंटल इंसेंटिव्स दिए जाते हैं- पहली बार शूटिंग पर 1.5 करोड़, दूसरी बार 1.75 करोड़ और तीसरी बार 2 करोड़ तक की सहायता। स्थानीय भाषा और कलाकारों को शामिल करने पर अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal: नर्सिंग परीक्षा के पारदर्शिता पर फिर खड़े हुए सवाल, NSUI ने आरोपियों को परीक्षक बनाने का लगाया आरोप

फिक्की एवीजीसी फोरम चेयरमैन आशीष कुलकर्णी ने बताया कि भोपाल और इंदौर की कम लागत और सुविधाएं, प्रदेश को AVGC सेक्टर के लिए उपयुक्त बनाती हैं। वहीं शोभा सेंट (क्रिएटिव लैंड स्टूडियोज) ने कहा कि MP की लोकेशन्स अब अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं की पहली पसंद बन रही हैं। WAVES 2025 में यह संवाद प्रदेश में डिजिटल क्रिएटिव उद्योग और सिनेमाई अवसरों के विस्तार की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed