फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Modern vaccination centers are being built in MP, appointments will be available online, it will start

Bhopal: एमपी में बन रहे मॉडर्न वैक्सीनेशन सेंटर, ऑनलाइन मिलेगा अपॉइंटमेंट, भोपाल समेत आठ जिलों में होगी शुरुआत

Sat, 03 May 2025 07:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 03 May 2025 07:29 PM IST
सार

भोपाल समेत 8 शहरों के सरकारी अस्पतालों में चार माह के भीतर आधुनिक वैक्सीनेशन सेंटर बनकर तैयार हो जाएंगे। यहां बच्चों को खेलने के लिए खिलौनों साथ परिजनों के मनोरंजन की सुविधा होगी। यहां वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी मिलेगा।

विज्ञापन
Bhopal: Modern vaccination centers are being built in MP, appointments will be available online, it will start
मॉडर्न वैक्सीनेशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए निजी अस्पतालों की तरह मॉडर्न वैक्सीनेशन सेंटर तैयार कर रहा है। प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत 8 शहरों के सरकारी अस्पतालों में चार माह के भीतर आधुनिक वैक्सीनेशन सेंटर बनकर तैयार हो जाएंगे। इन सेंटरों में वैक्सीनेशन के लिए आने वाले बच्चों को घर नुमा माहौल प्रदान किया जाएगा। यहां बच्चों को खेलने के लिए खिलौनों साथ परिजनों के मनोरंजन की सुविधा भी होगी। खास बात यह है कि इन सेंटरों में वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी मिलेगा। 
विज्ञापन



केंद्र सरकार से मिला बजट 
जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के आठ शहरों में 26  मॉडर्न वैक्सीनेशन सेंटर बनाने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय बजट दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई बार वैक्सीनेशन केंद्रो में सुविधा नहीं होने की वजह से लोग अपने बच्चों को वैक्सीनेशन करने निजी अस्पतालों में ले जाते हैं। आधुनिक वैक्सीनेशन सेंटर बनने से टीकाकरण की संख्या बढ़ेगी। मॉडर्न सेंटर में शून्य से 18 साल के बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी होगा। गौरतलब है कि प्रदेश में सप्ताह में दो बार बच्चों के वैक्सीनेशन के 12 हजार सेशन होते हैं। हर सेशन में करीब 50 हजार बच्चों का टीका लगाया जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-डीएमई डॉ. अरुणा कुमार की नियुक्ति के विरोध में डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, जीएमसी में किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सेंटरों पर यह मिलेगी सुविधा 
1. टीकाकरण के दौरान बच्चों को आराम से सुलाने की जगह होगी।
2. सेंटर पर यूविन पोर्टल से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा होगी।
3.माता-पिता और अभिभावकों के लिए बैठने की आरामदायक व्यवस्था।
4. बड़े बच्चों के लिए प्ले एरिया भी होगा।
5. वैक्सीन को उचित तापमान और सुरक्षा के साथ रखने के लिए विशेष व्यवस्था होगी।
6- पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होगी ताकि टीकाकरण सही से हो सके।

यह भी पढ़ें-भोपाल में लव जिहाद को लेकर आक्रोश, ध्रुवनारायण सिंह ने की नाइट क्लबों पर सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदेश के आठ शहरों में बन रहे इतने सेंटर
भोपाल- 4, उज्जैन- 4,ग्वालियर- 4,जबलपुर-4 ,इंदौर- 4, सागर- 2, रीवा- 4, छिंदवाड़ा- 1 सेंटर होंगे। राजधानी भोपाल के  जयप्रकाश जिला (जेपी) अस्पताल, सिविल अस्पताल, गांधीनगर, सिविल अस्पताल, बैरागढ़ और कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में सेंटर बनाया जाएगा।

चार महीने के अंदर शुरू हो जाएंगे सभी 26 सेंटर 
एनएचएम की एमडी डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि मॉडर्न वैक्सीनेशन सेंटर बनाने का काम तेजी पर है। एक दो सेंटर बनकर तैयार भी हो गए हैं। अगले 4 महीने के भीतर सभी सेंटरों को चालू करने का लक्ष्य है। इन सेंटरों में घरेलू वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। पहले फेज में प्रदेश के आठ शहरों में 26 केंद्र बनाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed