फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   UPSC Result 2022: 15th rank to Swati, daughter of a small village of Satna

UPSC Result 2022: सतना के छोटे से गांव की बेटी स्वाति को 15वीं रैंक, धार-बदनावर की संस्कृति को 49वीं रैंक

Tue, 23 May 2023 07:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 23 May 2023 07:46 PM IST
सार

सतना जिले की स्वाति शर्मा ने 15वीं रैंक, धार की संस्कृति ने 49वीं रैंक तो जबलपुर के जतिन जैन को 91वीं रैंक मिली है। जबलपुर की ही सृष्टि जैन में 165वीं रैंक हासिल की है। देवास की आयशा फातिमा ने 184 वीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन
UPSC Result 2022: 15th rank to Swati, daughter of a small village of Satna
UPSC Result 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया है। पहले चार स्थान पर लड़कियों का कब्जा है। मध्यप्रदेश की बेटियों ने भी इस बार दम दिखाया है। 
विज्ञापन


बता दें कि सतना जिले की स्वाति शर्मा ने 15वीं रैंक, इंदौर की अनुष्का शर्मा को 20वीं रैंक, धार की संस्कृति ने 49वीं रैंक तो जबलपुर के जतिन जैन को 91वीं रैंक मिली है। जबलपुर की ही सृष्टि जैन में 165वीं रैंक हासिल की है। उज्जैन की रोचिका गर्ग ने 174वीं रेंक हासिल की है। देवास की आयशा फातिमा ने 184 वीं रैंक हासिल की है। शहडोल की साक्षी मिश्रा ने यूपीएससी में 299वीं रैंक हासिल की है। भोपाल की भूमि श्रीवास्तव ने 304 रैंक हासिल की है। बीना जिला सागर के शुभम सिंह ठाकुर को 466वी रैंक पर हैं। विदिशा जिले की गंजबासौदा की आकांक्षा जैन ने 702 वीं रैंक हासिल की है। सतना जिले के अनूप कुमार बागरी को 879 रैंक मिली है। झाबुआ के भूषण सोनी को 912वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को हृदय से बधाई। बड़ी कामयाबी के बाद देश के प्रति आपकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप समस्त चुनौतियों को पार कर भारत को मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC Result 2022: 15th rank to Swati, daughter of a small village of Satna
सतना की स्वाति शर्मा ने 15वीं रैंक हासिल की है। - फोटो : सोशल मीडिया
सतना की बेटी ने बढ़ाया मान 
सतना जिले के मैहर तहसील के गांव भटनवारा की रहने वाली स्वाति शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 15वीं रैंक हासिल की है। स्वाति के पिता मैहर में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। स्वाति बीते चार वर्ष से कड़ी मेहनत कर रही है। उनका प्रयास आज सफल रहा। स्वाति शर्मा ने अपने तीसरे अटेम्ट में यूपीएससी में सफलता पाई है। स्वाति मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं। स्वाति शर्मा ने जबलपुर से पढ़ाई की है।

मां ने बढ़ाया हौसला
स्वाति ने बताया कि मां ममता शर्मा ने उन्हें हर कदम पर हौसला दिया है। पिता कारोबार के सिलसिले में हमेशा बाहर रहते थे तो मां ही हर समय ख्याल रखती थीं। पिछली बार जब इंटरव्यू में असफल हुई तो मां ने ही संभाला और फोन कर कहा रोना नहीं और कड़ी मेहनत करना। तुम ये कर सकती हो। हर कदम पर मां ने हौसला बढ़ाया और आज माता-पिता के आशीर्वाद से ये सफलता मिली है।

स्वाति ने बगैर कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा पास की है। इसके लिए उन्होंने जबलपुर में ही रहकर तैयारी की है। स्वाति ने भोपाल के राजीव गांधी प्राेद्यौगिकी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके साथ उनका यूपीएससी के लिए ऑप्शनल सब्जेक्ट सोशियोलॉजी था। स्वाति ने जानकारी दी कि उन्हें मूवी और डांस देखना काफी पसंद है। वो अपने खाली समय में पिक्चर देखती है।

 

UPSC Result 2022: 15th rank to Swati, daughter of a small village of Satna
धार की संस्कृति सोमानी को 49वीं रैंक मिला है। - फोटो : सोशल मीडिया
धार जिले की संस्कृति ने किया नाम रोशन
मध्यप्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील की संस्कृति सोमानी ने 49वीं रैक प्राप्त की है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी व किरण सोमानी की पुत्री संस्कृति भी बीते दो सालों से इसकी तैयारी में जुटी थीं। उनका सपना था कि आईएएस बनने का। संस्कृति ने धार में रहकर ही स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। उसके बाद उन्होंने कोटा में रहकर अध्ययन किया। संस्कृति आईआईटी बनारस के लिए भी चयनित हो चुकी हैं। मनोज सोमानी अभी हाल ही में धार जिला भाजपा के अध्यक्ष बने हैं और उनकी बेटी संस्कृति दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, पिछली बार वे चूक गई थीं, किंतु इस बार कड़ी मेहनत से 49 वी रैंक हासिल की है। लेकिन संस्कृति आईएएस बनने का पाले हुए थीं, और उसी की तैयारी जुनून के साथ कर रही थीं। रिजल्ट की जानकारी लगते ही उनके घर पर जश्न का माहौल रहा। आतिशबाशी, मिठाई वितरण भी किया गया। 


अनूप कुमार बागरी को 879 रैंक हासिल हुई है

जबलपुर में चेरीताल निवासी सुजीत जैन की बेटी सृष्टि जैन ने 165वीं रैंक हासिल की है। शहडोल की साक्षी मिश्रा ने यूपीएससी में 299वीं रैंक हासिल की है। उनकी मां प्रीति मिश्रा अनूपपुर के केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल हैं। सतना जिले के रहने वाले अनूप कुमार बागरी को 879 रैंक
हासिल हुई है। जिले के सिंहपुर थाना के खड़ौरा पोस्ट करसरा के निवासी हैं। अनूप मथुरा प्रसाद बागरी-बंदना बागरी के पुत्र हैं। विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील मुख्यालय पर न्यायालय में स्टेनो के पद पर तैनात अनिल जैन की इकलौती बेटी आकांक्षा ने यूपीएससी परीक्षा में 702वीं रैंक हासिल की है।

UPSC Result 2022: 15th rank to Swati, daughter of a small village of Satna
उज्जैन की रोचिका गर्ग ने 174वीं रैंक हासिल की है। - फोटो : अमर उजाला
पावरलूम संचालक की बेटी रोचिका को मिला मुकाम
उज्जैन की रोचिका गर्ग ने भी यूपीएससा में 174वीं रैंक हासिल की है। अमर उजाला से बातचीत में रोचिका ने कहा कि आज मुझे जो खुशी मिली है। उसका मुझे बरसों से इंतजार था। मैं यूपीएससी की  बजाय अन्य कार्यों से संतुष्ट हो जाती इसके मुझे अब तक कई मौके मिले मेरा सिलेक्शन भोपाल की एलएनटी कंपनी में हो गया था, लेकिन मुझे इस बात का भरोसा था कि एक दिन में प्रशासनिक सेवा की अधिकारी जरूर बनूंगी। इसी फैसले पर अडिग रहने के साथ मैंने काफी मेहनत की और आज वह दिन आ ही गया। जब मैंने इस मंजिल को पा लिया है। 

रोचिका ने बताया कि मेरे पिता पावरलूम चलाते हैं। यूपीएससी मे जब दो अटेम्प्ट के बाद भी मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ तो मेरे पिता राजेश गर्ग और मां सुनीता गर्ग ने हमेशा मेरी हिम्मत बंधाए रखी, यही कारण था कि मैंने और भी मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारियां की और आज आए रिजल्ट के बाद तीसरे अटेम्प्ट मैं प्रशासनिक अधिकारी बन चुकी हूं। 

घर पर है जश्न का माहौल
यूपीएससी का रिजल्ट आने के बाद घर पर दिवाली जैसा माहौल बन गया। रोचिका के माता पिता दादी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। आज समाज के साथ ही अन्य लोगों को भी जब रोचिका की इस उपलब्धि की जानकारी लगी तो वे तुरंत रोचिका के घर पहुंचे और उन्होंने रोचिका के साथ ही परिवार के लोगों का मुंह मीठा कराकर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाइयां दी।

सिविल सर्विस का सपना हुआ पूरा 
रोचिका ने बताया कि देवास रोड के सेंट मेरी स्कूल से पीसीएम सब्जेक्ट के साथ 12वी तक की पढ़ाई की, जिसके बाद बीटेक करने के बाद भोपाल एलएनटी में 7,5 लाख के पैकेज का जॉब लग गई थी। बड़ी कम्पनी में जॉब लगने के बाद भी ज्वाइन नहीं किया। सिविल सर्विस का सोचा था आज सपना पूरा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed