फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Temperatures crossed 35 degrees in Khajuraho, drizzle in the capital, heavy rains will occur again from 24th

Mp weather: खजुराहो में 35 डिग्री पार पहुंचा पारा, राजधानी में हुई बूंदाबांदी, 24 से एक बार फिर होगी तेज बारिश

Sat, 21 Sep 2024 07:37 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 21 Sep 2024 07:37 PM IST
सार

शनिवार को खजुराहो का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं दमोह में 9 घंटे में पौन इंच बारिश हो गई। भोपाल में बूंदाबांदी हुई। 24 सितंबर से प्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू होगा।

विज्ञापन
Temperatures crossed 35 degrees in Khajuraho, drizzle in the capital, heavy rains will occur again from 24th
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश का सिस्टम कमजोर होने से तेज बारिश का दौर थम गया है इस वजह से प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा है। शनिवार को खजुराहो का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं दमोह में 9 घंटे में पौन इंच बारिश हो गई। भोपाल में दिन में बूंदाबांदी हुई। नर्मदापुरम में भी हल्की बारिश हुई। इधर मध्य प्रदेश मौसम विभाग का कहना है कि 24 सितंबर से प्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू होगा। जिससे पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग भीगेंगे। पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल संभाग में भी हल्की बारिश होगी।
विज्ञापन



जाने कहां कितना रहा तापमान
शनिवार को मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार खजुराहो में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दमोह का तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोपाल में 34.8 डिग्री रहा। इसी तरह मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सतना, उमरिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन में पारा 34 डिग्री के पार दर्ज किया गया।
विज्ञापन



24 सितंबर से एक्टिव होगा बारिश का नया सिस्टम 
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि एक सिस्टम गुजरात और राजस्थान के ऊपर है, लेकिन यह स्ट्रॉन्ग नहीं है। इस वजह से बारिश का दौर नहीं रहेगा। कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। 24 सितंबर से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा। इसके बाद प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed