{"_id":"68c2ba7c507c8e459e0fd06b","slug":"stone-pelting-on-ganesh-tableau-notorious-miscreant-sahil-bachcha-arrested-denies-pelting-stones-on-ganesh-tableau-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3392587-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश झांकी में पथराव: कुख्यात बदमाश साहिल बच्चा धराया, घटना में शामिल होने से कर रहा इंकार, परिजन ने दिए सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश झांकी में पथराव: कुख्यात बदमाश साहिल बच्चा धराया, घटना में शामिल होने से कर रहा इंकार, परिजन ने दिए सबूत
Thu, 11 Sep 2025 08:39 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 08:39 PM IST
सार
भोपाल के आरिफ नगर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव मामले में कुख्यात बदमाश साहिल बच्चा को पुलिस ने पकड़ा, लेकिन उसने आरोप से इंकार किया। उसकी लोकेशन भी घटनास्थल पर नहीं मिली। साहिल पर अड़ीबाजी और रंगदारी के कई केस दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच और उसके आपराधिक नेटवर्क की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
गणेश विसर्जन जुलूस में उपद्रव
विस्तार
राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र के आरिफ नगर में गणेश प्रतिमा विजर्सन जुलूस में पत्थरबाजी में आरोपी बनाए गए कुख्यात बदमाश साहिल बच्चा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस साहिल से पूछताछ कर रही है, लेकिन उसने गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में पथराव करने से साफ इंकार कर दिया है। उसकी लोकेशन भी जुलूस पर हुए उपद्रव के समय घटना स्थल पर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
पुलिस साहिल से पूछताछ करने के साथ उसकी पूरी कुंडली और घटना के समय से पहले और कुछ घंटे बाद तक के मिनट-टू-मिनट डिटेल निकाल नहीं है। इस मामले में फरियादी बनाए गए व्यक्ति भी संदेह के दायरे में हैं। पुलिस उनके संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में कुछ पुलिस बल अभी आरिफ नगर क्षेत्र में एहतियातन तैनात किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-नाबालिग का 'तांडव': चेकिंग के लिए रोका तो पुलिसवाले को बोनट पर लटकाकर भगाई कार, जो सामने आया रौंदता गया, VIDEO
विज्ञापन
कबाड़ व्यापारी से अड़ीबाजी केस में हुई अरेस्टिंग
साहित बच्चा कुछ दिन पहले कबाड़ कारोबारी के यहां हंगामा कर अड़ीबाज करने के मामले में आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने उस केस में भी उसकी गिरफ्तारी की है। हालांकि पुलिस का तर्क है कि साहिल को पुराने मामले में ही गिरफ्तार किया गया है। अभी पथराव वाला मामला जांच में होने के कारण गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस ने साहिल बच्चा के आतंक को देखते हुए उसके पूरे परिवार की कुंडली खंगालने का काम शुरू कर दिया है। घर में अतिक्रमण से लेकर उसके परिवार के अवैध गतिविधियों का काला चिट्ठा बनाया जा रहा है।
दर्ज किए गए ताबड़तोड़ प्रकरण
पुलिस के अनुसार साहिल बच्चा के खिलाफ अब तक तीन प्रकरण सोमवार से लेकर अब तक दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने साहिल बच्चा मुद्दा न बन जाए इसलिए पूरे विवाद को दूसरा ही रूप पहले दिन से करने का प्रयास किया। साहिल बच्चा और उसके तीन साथियों ने जेपी नगर, रंभा नगर समेत कई अन्य जगहों पर जमकर उत्पात मचाया था। आरोपियों की हरकतों के वीडियो भी मौजूद थे। साहिल बच्चा कबाड़ा कारोबारी को रंगदारी दिखाकर 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इसी तरह दुकान चलाने वाले इरफान को भी साहिल बच्चा ने दस हजार रुपए की मांग करते हुए हथियार दिखाकर धमकाया था। जिस दिन साहिल बच्चा यह उत्पात मचा रहा था उसी दिन पथराव में पूर्वी निशातपुरा की झांकी बीच में आ गई थी। जिसमें पथराव का आरोप लगाकर डीआईजी बंगला चौराहा पर झांकी रखकर प्रदर्शन किया गया था।
ये भी पढ़ें-राजगढ़ से आतंकी गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, रातों रात गिरफ्तार करके ले गई दिल्ली पुलिस
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत
पुलिस ने चरण सिंह कुशवाहा की शिकायत पर यामीन पिता वसीम, अब्दुल हलीम, साहिल बच्चा और अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। उस दिन हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने भी बयान दिया था। अब पुलिस का कहना है कि हलीम और चरण सिंह कुशवाहा के बीच पुरानी रंजिश है। जिस कारण उसने फर्जी केस में फंसाने उसका नाम लिखाया। परिवार ने पुलिस को घटना वाले दिन जिस जगह पर वह उस समय मौजूद था उसके वीडियो भी सौंपे हैं। हालांकि इस पूरे विवाद की जड़ में साहिल बच्चा पहले दिन से था। यह मामला अफसरों को पता भी था। लेकिन, अपने इंतजामों में नाकाम हुए मैदानी अफसरों ने रंजिश वाले मामले को ही उछाला। जबकि साहिल बच्चा और उसके कारनामों पर चुप्पी साधे रहे। मुस्लिम समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने शहर की आबोहवा बिगाड़ने को लेकर चंद्रशेखर तिवारी समेत अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जबकि तिवारी इस ज्ञापन के बाद गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में भी ज्ञापन देने जा रहे हैं।
