फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   'Standing Hanuman' controversy: Uma appeals to CM Mohan—'Faith is as important as development'; suggests a sol

खड़े हनुमान विवाद: उमा की सीएम मोहन से अपील- ‘विकास के साथ आस्था भी जरूरी’, भोपाल का उदाहरण देकर सुझाया समाधान

Thu, 10 Sep 2026 09:56 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 10 Sep 2026 09:56 PM IST
सार

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को हटाकर सड़क निकालने की योजना के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है।
उन्होंने भोपाल के कमला पार्क का उदाहरण देते हुए विकास के साथ धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए मंदिर के मामले का समाधान निकालने की अपील की है।

विज्ञापन
'Standing Hanuman' controversy: Uma appeals to CM Mohan—'Faith is as important as development'; suggests a sol
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को हटा कर रास्ता निकालने की योजना के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले का ऐसा समाधान निकालने की अपील की है, जिसमें विकास के साथ धार्मिक आस्था का भी सम्मान हो। उमा भारती ने कहा कि उज्जैन और वहां के धार्मिक स्थलों की गरिमा को मुख्यमंत्री से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। उमा भारती ने अपने पत्र में उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के समाधान के लिए भोपाल में अपनाए गए एक पुराने उदाहरण का हवाला दिया है। 
विज्ञापन


उमा भारती ने लिखा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार के समय भोपाल में कमला पार्क के आगे सड़क का चौड़ीकरण किया गया था। उस दौरान वहां स्थित मस्जिद को नहीं छुआ गया और सड़क का पूरा प्लान बदलकर निर्माण किया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि विकास और आस्था को साथ लेकर चलने की इसी सोच से उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर का भी समाधान निकाला जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: भारत भवन में दो दिन गूंजेंगी भारतीय भाषाएं,14 सितंबर को सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


‘आप स्वयं उज्जयिनी के हैं...’
उमा भारती ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा कि “आप स्वयं उज्जयिनी के ही हैं, उज्जयिनी शहर और उज्जयिनी के सभी धार्मिक स्थानों की गरिमा को आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता।” उन्होंने कहा कि खड़े हनुमान मंदिर का समाधान मुख्यमंत्री स्वयं भी सोच रहे होंगे। यह पत्र ऐसे समय आया है जब सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए खड़े हनुमान मंदिर को हटाने का मामला लगातार चर्चा में है। करीब 170 साल पुरानी प्रतिमा को हटाने की कोशिशों के बाद भी वह अपनी जगह से नहीं हिली। मामले को लेकर श्रद्धालुओं में आस्था का भाव और प्रशासन के सामने सड़क चौड़ीकरण की चुनौती दोनों बनी हुई हैं। 

ये भी पढ़ें-  कौन हैं इरशाद वली? CM मोहन यादव ने बनाया सागर IG, जहरीली शराब कांड के बीच मिली बड़ी जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed