फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh CM Mohan: 40th Installment of Ladli Behna Scheme Today –1,500 for 1.25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त रविवार को:1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आएंगे 1,835 करोड़, मिलेंगे 1,500

Sat, 12 Sep 2026 08:11 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 12 Sep 2026 08:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को आगर मालवा से लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में  1,835 करोड़ से ज्यादा की राशि पहुंचेगी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Mohan: 40th Installment of Ladli Behna Scheme Today –1,500 for 1.25 Crore Women
लाड़ली बहना योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आगर मालवा से योजना की सितंबर की 40वीं किस्त अंतरित करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1,835 करोड़ 9 लाख 22 हजार 450 रुपये पहुंचेंगे। नी पात्र महिला के खाते में इस बार 1,500 की मासिक सहायता आएगी।  
विज्ञापन


1,000 से  1,500 तक कैसे पहुंची किस्त?
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। उस समय महिलाओं को हर महीने 1,000 दिए जाते थे। इसके बाद सरकार ने किस्त की राशि में बढ़ोतरी की। जून 2023 से अगस्त 2026 तक योजना की 39 नियमित किस्तें जारी हो चुकी हैं। सितंबर की किस्त के बाद महिलाओं को नियमित मासिक सहायता के रूप में अब तक 65,395.99 करोड़ की राशि दी जा चुकी होगी।
विज्ञापन

 
पूरी टाइमलाइन
जून 2023 - 1,000
अक्टूबर 2023 - 1,250
नवंबर 2025 से-1,500
सितंबर 2026 - 40वीं नियमित किस्त 

ये भी पढ़ें-  एमपी: सागर जहरीली शराब कांड की रिटा. जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह चौहान करेंगे जांच,तीन माह में सौंपेंगे रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


1,500 के अलावा भी मिली है राशि
रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त 2023, 2024, 2025 और 2026 में पात्र महिलाओं को  250 की विशेष सहायता भी दी गई थी। यानी यह राशि नियमित 1,500 की मासिक किस्त से अलग थी।

ये भी पढ़ें-  MP का फर्जी पासपोर्ट कांड: 2025 में 5 आवेदकों की सिफारिश वापस हुई, फिर रियल चौधरी को कैसे मिली क्लीन चिट?


खाते में पैसा नहीं आए तो क्या करें?
लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी होने के बाद यदि किसी पात्र महिला के खाते में राशि नहीं पहुंचती है तो सबसे पहले बैंक खाते की स्थिति, आधार लिंकिंग और डीबीटी की स्थिति की जांच कर लें। साथ ही लाड़ली बहना योजना में दर्ज बैंक संबंधी जानकारी भी सही है या नहीं, यह देखना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- भोपाल: सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली

योजना पर सरकार कितना खर्च कर रही?
वित्तीय वर्ष 2026-27 में लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882.81 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। सितंबर 2026 तक इस वित्तीय वर्ष में योजना पर करीब  11,300 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 900 पाने वाली पात्र महिलाओं को भी योजना के प्रावधान के अनुसार अंतर की राशि का लाभ दिया जा रहा है।

आगर मालवा को भी विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगर मालवा में  225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूमि-पूजन और 28.14 करोड़ के 17 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।आपको लाड़ली बहना की 40वीं किस्त मिल रही है या नहीं? खाते में राशि आने के बाद जरूर बताएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed