{"_id":"61499d72b8f3e0058c2b59da","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-in-indore-to-meet-people-from-various-sections","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: संघ प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: संघ प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
Tue, 21 Sep 2021 02:23 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को इंदौर पहुंचे। आरएसएस प्रमुख यहां समाज के अलग-अलग तबकों के लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
संघ के एक स्थानीय पदाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए जारी सरकारी दिशा-निर्देशों के मद्देनजर इस दौरे में भागवत का न तो कोई सार्वजनिक कार्यक्रम रखा गया है, न ही वह किसी बड़ी बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संघ प्रमुख इंदौर के कुछ प्रबुद्ध लोगों से भेंट करेंगे। इसके साथ ही, वह शहर के चुनिंदा शिक्षाविदों और युवा उद्यमियों से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा अंचल का प्रमुख शहर इंदौर, संघ का मजबूत गढ़ माना जाता है।
