फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Massive 12-foot python enters shop preys on five chickens one by one in Chhatarpur news hindi

एमपी: दुकान में घुसा 12 फीट का विशाल अजगर, एक-एक कर पांच मुर्गियों को बनाया शिकार; खौफ में आया पूरा इलाका

Sat, 05 Sep 2026 06:36 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 06:36 PM IST
सार

छतरपुर के भगवां नगर में शनिवार को 10 से 12 फीट लंबा अजगर मुर्गे की दुकान में घुस गया। अजगर ने पांच मुर्गियों को शिकार बनाया। विशाल अजगर को देखने लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही, कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन
Massive 12-foot python enters shop preys on five chickens one by one in Chhatarpur news hindi
पांच मुर्गा निगल गया अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के भगवां नगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुर्गे की दुकान में करीब 10 से 12 फीट लंबा अजगर घुस आया। अजगर ने दुकान में मौजूद करीब पांच मुर्गियों को अपना शिकार बना लिया। दुकान में अचानक इतने बड़े अजगर को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

अजगर के दुकान में घुसने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग दूर खड़े होकर अजगर को देखने लगे। कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि अजगर ने किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया और घटना में किसी को चोट नहीं आई।

विज्ञापन


पढ़ें:  हटाने से पहले प्रशासन से मांगी लिखित गारंटी, किसने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आबादी वाले इलाके में इतने बड़े अजगर के पहुंचने से लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में सांप और अन्य जंगली जीव सुरक्षित ठिकाने की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों और दुकानों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में वन विभाग को रेस्क्यू टीम की मदद से समय पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि इंसानों और वन्यजीवों दोनों को सुरक्षित रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed