फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: NHAI member expresses displeasure over encroachment on Ujjain-Garoth corridor; orders immediat

मध्य प्रदेश: एनएचएआई के सदस्य ने उज्जैन-गरोठ कॉरिडोर पर अतिक्रमण देख जताई नाराजगी, तुरंत हटाने के निर्देश

Sat, 12 Sep 2026 03:26 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 12 Sep 2026 03:26 PM IST
सार

एनएचएआई के सदस्य (परियोजना) विपिनेश शर्मा ने मध्यप्रदेश में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उज्जैन-गरोठ हाईवे पर अतिक्रमण मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इसे जल्द हटाने के साथ नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: NHAI member expresses displeasure over encroachment on Ujjain-Garoth corridor; orders immediat
एनएचएआई के अधिकारी ने उज्जैन गरोठ हाइवे का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सदस्य (परियोजना) विपिनेश शर्मा ने उज्जैन-गरोठ कॉरिडोर पर अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को हाईवे से अतिक्रमण प्राथमिकता के आधार पर हटाने और इसे दोबारा नहीं होने देने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने को कहा। शर्मा ने दौरे के दौरान करीब 140 किलोमीटर लंबे उज्जैन-गरोठ कॉरिडोर के तीनों पैकेजों का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन पैकेज-1 में उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता देखी। निर्माणाधीन आरई वॉल सहित अन्य संरचनात्मक कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने तकनीकी मानकों के पालन पर जोर दिया। अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP का फर्जी पासपोर्ट कांड: 2025 में 5 आवेदकों की सिफारिश वापस हुई, फिर रियल चौधरी को कैसे मिली क्लीन चिट?
विज्ञापन


एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे, फिर भी अतिक्रमण पर सवाल
उज्जैन-गरोठ परियोजना के पूर्ण हो चुके दो पैकेजों का निरीक्षण करते हुए शर्मा ने सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था और वाहन चालकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे है, इसलिए यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा से जुड़े निर्धारित मानकों का प्रभावी पालन होना चाहिए। हाईवे पर मौजूद अतिक्रमण को लेकर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई और इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित पेट्रोलिंग के साथ लगातार निगरानी रखने को कहा, ताकि हाईवे पर दोबारा अतिक्रमण की स्थिति न बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी; नायब तहसीलदार-रीडर की वेतन वृद्धि रोकी

सीसीटीवी कंट्रोल रूम और एंबुलेंस व्यवस्था भी जांची
शर्मा ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया। कंट्रोल रूम पहुंचकर उन्होंने अलग-अलग स्थानों की कैमरों से हो रही निगरानी की जानकारी ली और प्रभावी मॉनिटरिंग जारी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों और NHAI एंबुलेंस की उपलब्धता व संचालन व्यवस्था भी देखी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दुर्घटना या किसी अन्य आपात स्थिति में सड़क उपयोगकर्ताओं को तत्काल मदद मिलनी चाहिए। इसके लिए पेट्रोलिंग और रिस्पॉन्स सिस्टम को लगातार सक्रिय रखा जाए। 

ये भी पढ़ें- एमपी में चार IAS के तबादले: रीवा में दो अपर आयुक्त राजस्व, सागर में राजस्व विभाग के उप सचिव को मिली जिम्मेदारी

टनल निर्माण की भी देखी प्रगति
दौरे के दूसरे चरण में उन्होंने इंदौर-खंडवा मार्ग पर निर्माणाधीन 33.4 किलोमीटर लंबे तेजाजी नगर-बलवाड़ा प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्सों के साथ निर्माणाधीन टनल का जायजा लिया। टनल निर्माण की प्रगति और साइट पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माण में गति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल, आपसी समन्वय और नियमित मॉनिटरिंग के जरिए परियोजना को आगे बढ़ाने को कहा। साथ ही निर्माण के दौरान तकनीकी प्रक्रियाओं और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed