{"_id":"6a9654ad2ab9bfd6020baaa6","slug":"preparations-for-the-2027-global-investors-summit-in-bhopal-are-picking-up-pace-the-event-venue-will-be-devel-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में 2027 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज, सतगढ़ी-महाबड़िया क्षेत्र में बनेगा आयोजन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में 2027 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज, सतगढ़ी-महाबड़िया क्षेत्र में बनेगा आयोजन स्थल
Tue, 01 Sep 2026 09:59 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:59 AM IST
सार
भोपाल में 2027 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आयोजन स्थल लगभग तय हो गया है। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद कोलार क्षेत्र के सतगढ़ी-महाबड़िया को बेहतर लोकेशन माना गया है, अब यहां सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में वर्ष 2027 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोलार क्षेत्र के सतगढ़ी और महाबड़िया सहित आसपास के इलाकों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। स्थल चयन की प्रक्रिया के बाद महाबड़िया गांव को समिट के लिए बेहतर विकल्प माना गया है। यहां आयोजन के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध होने के साथ आसपास के क्षेत्र में जरूरी सुविधाएं विकसित करने की भी संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2025 में भोपाल के मानव संग्रहालय क्षेत्र में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित होने के बाद वर्ष 2027 में दोबारा राजधानी में यह आयोजन कराने का निर्णय लिया था। अब सरकार ने इसके लिए बुनियादी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा डेथ केस: जिस कोर्ट से मिली थी बेल, अब वहीं चलेगा रिटायर्ड जज गिरिबाला और बेटे पर केस
आधा दर्जन से ज्यादा जगहों का लिया जायजा
उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, एमपीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक, भोपाल कलेक्टर और अन्य अधिकारियों की टीम ने कोलार क्षेत्र के सतगढ़ी, महाबड़िया, रातीबड़ और करीब आधा दर्जन गांवों की लोकेशन देखी। अधिकारियों ने आयोजन के लिए उपलब्ध जमीन, पहुंच मार्ग और भविष्य में विकसित की जा सकने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। पड़ताल के बाद महाबड़िया को समिट के लिए उपयुक्त स्थान माना गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कॉलेजियम की सिफारिश: जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे होंगे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस
बारिश के बाद शुरू होंगे विकास कार्य
समिट में देश-विदेश से उद्योगपति और निवेशक पहुंचेंगे। इसे देखते हुए आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की तैयारी है। बारिश खत्म होने के बाद सड़क और दूसरी जरूरी सुविधाओं से जुड़े काम तेजी से शुरू किए जाने की संभावना है। लोक निर्माण विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों को भी आयोजन से पहले क्षेत्र में जरूरी व्यवस्थाएं विकसित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने मुस्लिमों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया: सीएम बोले- तुष्टिकरण के लिए ‘वंदे मातरम्’ का विरोध
छह महीने में सड़कों का नेटवर्क मजबूत करने की तैयारी
समिट स्थल तक उद्योगपतियों और अन्य मेहमानों की आसान पहुंच के लिए कोलार क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को बेहतर किया जाएगा। योजना के तहत डीमार्ट से सतगढ़ी तक सड़क और मानसरोवर डेंटल कॉलेज के पास से फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी है। इसके अलावा केरवा और एयरपोर्ट की ओर से भी आयोजन स्थल तक सीधे संपर्क मार्ग विकसित करने की योजना है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: 'शाह' की बलि लेकर कांग्रेस को 'विजय' नहीं देगी BJP, केस न चलाने की आखिर सरकार की क्या है मजबूरी?
दुबई में निवेशकों को न्योता देंगे सीएम
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मध्यप्रदेश सरकार विदेशों में भी निवेशकों से संपर्क बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सितंबर के दूसरे सप्ताह में दुबई जाने वाले हैं। वहां वे उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं और राज्य की औद्योगिक नीतियों की जानकारी देंगे।