फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Police Memorial Day program today: Tributes will be paid to the martyred police personnel, CM will be present

पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम आज: पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर करेंगे नमन, सीएम होंगे शामिल

Tue, 21 Oct 2025 10:05 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 21 Oct 2025 10:05 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में आज पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
Police Memorial Day program today: Tributes will be paid to the martyred police personnel, CM will be present
डीजीपी कैलाश मकवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर साल की तरह इस साल भी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाएगा। पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में यहां लाल परेड ग्राउंड स्थित "नवीन शहीद स्मारक" प्रांगण में प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस आयोजन में पुलिस के शहीद जवानों को पारंपरिक ढंग से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर संयुक्त परेड द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का अभिवादन किया जाएगा और बैंड द्वारा सलामी धुन बजाई जाएगी। इसी कड़ी में पाल बेयरर पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री महोदय को सम्मान सूची सौंपी जाएगी। साथ ही शहीद स्मारक को सलामी दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम ने उत्तराखंड के सीएम धामी से दूरभाष पर की चर्चा, सॉफ्टवेयर इंजी हेमंत सोनी की तलाश का आग्रह किया
विज्ञापन


मुख्यमंत्री महोदय वीरगति प्राप्त पुलिस जवानों के परिजनों, परेड कमांडर व पाल बेयरर पार्टी से भेंट करेंगे। सम्पूर्ण भारत में पिछले एक साल के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों की नामावली का वाचन भी पुलिस स्मृति दिवस पर होगा। इस वर्ष हमारे मध्यप्रदेश पुलिस के 11 जवानों ने देश के लिए अपनी शहादत दी है। शहीद जवानों में निरीक्षक स्व. संजय पाठक, निरीक्षक स्व. रमेश कुमार धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक स्व. रामचरण गौतम, सहायक उप निरीक्षक स्व. महेश कुमार कोरी, प्रधान आरक्षक स्व. संतोष कुशवाह, प्रधान आरक्षक स्व. प्रिंस गर्ग, प्रधान आरक्षक स्व.अभिषेक शिंदे, प्रधान आरक्षक स्व. गोविंद पटेल, आरक्षक स्व. अनुज सिंह, आरक्षक स्व. सुंदर सिंह बघेल एवं आरक्षक स्व. अनिल यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीपावली पर दी शुभकामनाएं, सीएम बोले- प्रगति की रफ्तार बढ़ा रही उत्साह

ज्ञात हो लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर 21 अक्टूबर 1959 को सीआरपीएफ के जवानों की टुकड़ी, सब इन्सपेक्टर करम सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी तभी चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में 10 जवान शहीद हो गये थे। उन्हीं की याद में देश की समस्त पुलिस इकाईयों द्वारा हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- MP News: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीपावली पर दी शुभकामनाएं, सीएम बोले- प्रगति की रफ्तार बढ़ा रही उत्साह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed