फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Passengers mobiles and purses stolen during travel, GRP registered several complaints

MP News: सफर के दौरान यात्रियों के मोबाइल और पर्स चोरी, जीआरपी ने दर्ज की कई शिकायतें

Mon, 18 Aug 2025 05:51 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 05:51 PM IST
सार

भोपाल और आसपास के रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। नर्मदापुरम, रीवा और भोपाल के यात्रियों के 20 25 हजार रुपये कीमत के मोबाइल और पर्स चोरी हुए हैं।
 

विज्ञापन
Passengers mobiles and purses stolen during travel, GRP registered several complaints
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल राजधानी के रेलवे प्लेटफार्मों और ट्रेनों में यात्रियों के साथ चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ओवरनाईट एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों में सफर कर रही महिलाओं और पुरुषों के मोबाइल और पर्स चोरी होने की खबरें सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार, नर्मदापुरम निवासी इशिका मालवीय अपनी मां के साथ ओवरनाईट एक्सप्रेस के जनरल कोच में इंदौर से नर्मदापुरम की यात्रा कर रही थीं। भोपाल स्टेशन पर पानी लाने के लिए नीचे उतरने के बाद जब वह वापस आईं तो उनके सीट पर रखा 20 हजार रुपये कीमत का मोबाइल गायब था।
विज्ञापन


इसी प्रकार, गोपालगंज सागर निवासी मोहम्मद इरशाद राज्यरानी एक्सप्रेस में भोपाल से सागर जा रहे थे, जहां उनके पर्स की चोरी हो गई। पर्स में 5 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। रीवा निवासी करिश्मा मिश्रा रीवा अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। निशातपुरा आउटर के पास ट्रेन की रफ्तार कम होने पर एक बदमाश उनका पर्स उठाकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। पर्स में दो मोबाइल फोन, घर की चाबियां और अन्य सामान था।
विज्ञापन


इसके अलावा, भोपाल निवासी प्रभाकर सिंह बघेल रानी कमलापति स्टेशन पर अपने रिश्तेदारों को छोड़ने आए थे। प्लेटफार्म पर भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए किसी ने उनके पैंट की जेब से 25 हजार रुपये कीमत का मोबाइल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के 14 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन जारी रहेगा तेज बारिश का दौर


मद्रास जैपुर एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला ने भी आरकेएमपी स्टेशन पर अपने पिट्ठू बैग से छोटा पर्स गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। पर्स में 5 हजार रुपए नकद, डेबिट क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आयुष्मान कार्ड समेत अन्य जरूरी सामान था। जीआरपी ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed