Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Women's Asian Champions Trophy Begins in Bhopal Tomorrow; India to Face Malaysia in Opener on Nov 19

मध्यप्रदेश: भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, पहले दिन भारत-मलेशिया की भिड़ंत; 28 को फाइनल

Wed, 18 Nov 2026 11:15 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 18 Nov 2026 11:15 AM IST
सार

भोपाल में गुरुवार से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आगाज होगा। पहले दिन मेजबान भारत की भिड़ंत मलेशिया से होगी, जबकि छह देशों की टीमें 28 नवंबर तक खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
 

विज्ञापन
MP: Women's Asian Champions Trophy Begins in Bhopal Tomorrow; India to Face Malaysia in Opener on Nov 19
भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में गुरुवार से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का रोमांच शुरू होगा। 19 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में छह देशों की टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। बुधवार सुबह थाईलैंड की टीम भोपाल पहुंची। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का तिलक लगाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) से अनुमोदित इस प्रतियोगिता के पहले दिन तीन लीग मुकाबले खेले जाएंगे। शुरुआत दोपहर 12:15 बजे चीन और थाईलैंड के मैच से होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जापान और कोरिया आमने-सामने होंगे। दिन का तीसरा मुकाबला शाम 4:45 बजे भारत और मलेशिया के बीच खेला जाएगा। पहले दिन के मैचों के समय में बदलाव किया गया है। चीन और थाईलैंड के बीच होने वाला मुकाबला पहले दोपहर एक बजे निर्धारित था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज 20 को करेंगे देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित
विज्ञापन


भारत के पांच लीग मैच, पहला मुकाबला मलेशिया से
भारतीय टीम लीग चरण में पांच मैच खेलेगी। उसका पहला मुकाबला 19 नवंबर को मलेशिया से होगा। इसके बाद 21 नवंबर को कोरिया, 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान से भिड़ंत होगी। पहले मुकाबले को छोड़कर भारत के बाकी चारों लीग मैच शाम 7 बजे शुरू होंगे। मेजबान भारत ने अपने मैचों के लिए शाम 7 बजे का समय मांगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला, एमपी सरकार की याचिका को मिला नंबर


27 नवंबर को तय होंगी टीमों की पोजिशन
लीग चरण के मुकाबले 25 नवंबर को पूरे हो जाएंगे। इसके बाद 27 नवंबर को टीमों की अंतिम पोजिशन के आधार पर तीन मैच खेले जाएंगे। दोपहर 2 बजे पांचवें और छठे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला होगा। शाम 4:30 बजे पहले और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें खेलेंगी, जबकि शाम 7 बजे दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों का सामना होगा। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: टोल पर रोकी गाड़ी तो भड़के वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष, पूछा- जानते हो मैं कौन हूं?

28 नवंबर को ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल के लिए मुकाबले
टूर्नामेंट का अंतिम दिन 28 नवंबर होगा। इस दिन शाम 4:30 बजे ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेला जाएगा। वहीं, शाम 7 बजे गोल्ड मेडल मुकाबले में दोनों फाइनलिस्ट टीमें आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल चरण में जीतने वाली दोनों टीमें खिताब के लिए उतरेंगी, जबकि हारने वाली टीमों के बीच कांस्य पदक का मुकाबला होगा। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन, इंप्लॉयमेंट फोकस नीति पर आज कैबिनेट में फैसला संभव

वर्ल्ड रैंकिंग में चीन चौथे और भारत सातवें स्थान पर
प्रतियोगिता में शामिल छह टीमों की विश्व रैंकिंग में चीन सबसे आगे है। चीन चौथे, भारत सातवें, जापान 11वें, कोरिया 15वें, मलेशिया 21वें और थाईलैंड 28वें स्थान पर है। एशियाई रैंकिंग में भी चीन पहले स्थान पर है, जबकि भारत दूसरे नंबर पर है। जापान तीसरे, कोरिया चौथे, मलेशिया पांचवें और थाईलैंड छठे स्थान पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed