फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Rain continues in Madhya Pradesh on the fourth day of Nautapa, Khajuraho's temperature recor

Mp Weather Today: नौतपा के चौथे दिन भी मध्य प्रदेश में जारी रहा बारिश का दौर, खजुराहो का पारा 42 डिग्री दर्ज

Wed, 28 May 2025 07:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 28 May 2025 07:46 PM IST
सार

Mp Weather Today:  नौतपा के चौथे दिन बुधवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। इंदौर, उज्जैन, खरगोन, राजगढ़, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और धार समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं दूसरी तरफ गर्मी का भी असर रहा कई जिलों का पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया।

 

विज्ञापन
MP Weather Today: Rain continues in Madhya Pradesh on the fourth day of Nautapa, Khajuraho's temperature recor
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और उमस से लोग राहत और परेशानी दोनों का सामना कर रहे हैं। नौतपा के चौथे दिन बुधवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। इंदौर, उज्जैन, खरगोन, राजगढ़, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और धार समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। वहीं दूसरी तरफ गर्मी का भी असर रहा कई जिलों का पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया। खजुराहो और नवगांव सबसे गर्म रहे यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में दिन भर बादल छाए रहे जिससे तापमान में चार डिग्री से ज्यादा की गिरावट देखी गई।  
विज्ञापन



प्रदेश के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, रतलाम, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, भोपाल, रायसेन, सीहोर, देवास, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, पांढुर्णा, गुना, अशोकनगर, नीमच, इंदौर, धार, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, बालाघाट, नर्मदापुरम, डिंडौरी, मंडला और जबलपुर में मौसम बदल सकता है। इस दौरान 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर

शहर           अधिकतम तापमान

खजुराहो        42.0 डिग्री
नवगांव          42.0 डिग्री
टीकमगढ़      41.0 डिग्री
ग्वालियर       41.0 डिग्री
दमोह           40.5 ़ डिग्री

मौसम प्रणालियां सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे लगे विदर्भ क्षेत्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इसके साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश के मध्य हिस्से में भी एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व राजस्थान से होकर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैली एक द्रोणिका उत्तरी छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है। ये सभी प्रणालियां मिलकर प्रदेश के मौसम को लगातार प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कैबिनेट बैठक से फिर गायब रहे विजय शाह, कुर्सी पर बैठीं मंत्री संपतिया उइके

मानसून तेजी से बढ़ रहा है आगे 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अगले 48 घंटों में तीव्र हो सकता है और अवदाब के क्षेत्र में बदल सकता है। इससे मानसून के आगे बढ़ने की संभावनाएं और भी अधिक प्रबल हो जाएंगी। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, पुणे, शोलापुर, कालाबुरागी, महबूबनगर, कवाली, अगरतला और गोलपाड़ा से होकर गुजर रही है।


यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होगा महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन, बहनों ने संभाली तैयारियों की कमान

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

29 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां तेज आंधी भी चलेगी।

30 मई: जबलपुर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

31 मई: रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, अनूपपुर में गरज-चमक, आंधी और बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed