फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Vijay Shah was missing from the cabinet meeting again, Minister Sampatiya Uikey sat on the chair

MP News: कैबिनेट बैठक से फिर गायब रहे विजय शाह, कुर्सी पर बैठीं मंत्री संपतिया उइके

Wed, 28 May 2025 07:18 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 28 May 2025 07:18 AM IST
सार

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह लगातार दूसरी कैबिनेट बैठक से गैरहाज़िर रहे। मंगलवार को राजधानी भोपाल में हुई बैठक में भी वे नदारद रहे, जबकि उनकी सीट पर पीएचई मंत्री संपतिया उइके को बैठे देखा गया।

विज्ञापन
MP News: Vijay Shah was missing from the cabinet meeting again, Minister Sampatiya Uikey sat on the chair
कैबिनेट बैठक की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह नजर नहीं आए। इंदौर के राजवाड़ा पैलेस में आयोजित विशेष कैबिनेट के बाद यह लगातार दूसरी बैठक थी, जिसमें वे शामिल नहीं हुए। बैठक के दौरान उनकी सीट पर पीएचई मंत्री संपतिया उइके को बैठे देखा गया। मंत्री विजय शाह हाल ही में एक बयान को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। 12 मई को कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद उनके खिलाफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मंत्री विजय शाह विवाद मामला: सुप्रीम कोर्ट में एसआईटी ने सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, कल होगी सुनवाई
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है, जिसने अपनी  रिपोर्ट सौंप दी है। इंदौर में आयोजित विशेष कैबिनेट में भी विजय शाह की अनुपस्थिति पर जब सवाल उठे तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इसे उनका निजी कारण बताया था। मगर लगातार दो बैठकों से उनकी गैरहाजिरी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 27 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति, 53 का तबादला, कई जिलों में ASP, AIG और उप सेनानी की नई पदस्थापनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed