{"_id":"6835f59efa8240e74b0610dc","slug":"mp-news-women-empowerment-maha-sammelan-will-be-held-in-the-presence-of-the-prime-minister-sisters-took-char-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होगा महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन, बहनों ने संभाली तैयारियों की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होगा महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन, बहनों ने संभाली तैयारियों की कमान
Tue, 27 May 2025 10:57 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 27 May 2025 10:57 PM IST
सार
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर 31 मई को राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उपस्थित रहेंगे और करीब 2.5 लाख से अधिक बहनों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर 31 मई को राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने एक नहीं अनेक आदर्श स्थापित किए हैं। वह बहू बनकर होलकर परिवार में आईं और बेटी के रूप में पूजी गईं, ऐसा उन्होंने अपने कार्यों से ही कर सकी हैं। अहिल्या बाई होलकर ने अपने शासनकाल में सुशासन, देशभर के मंदिरों का जीर्णोद्धार, न्यायप्रिय व्यवस्था और महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्यों से आदर्श स्थापित किया है। देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर अपनी सेना में भील बटालियन बनाई। देवी अहिल्याबाई ने विधवा विवाह की प्रथा शुरू कराई और बहनों की जिंदगी संवारने का कार्य किया।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- कर्मचारियों के हित में है प्रदेश का हित, और प्रदेश के हित में राष्ट्र का हित
दुश्मनों को घर में घुसकर मारा
सीएम ने कहा पहलगाम में आतंकियों ने एक बहन के पति को मारकर संदेश भेजा था कि “मोदी को बता देना।” प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मनों को घर में घुसकर मारकर बहनों के सुहाग का बदला लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हैं और यह सम्मेलन उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: 27 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति, 53 का तबादला, कई जिलों में ASP, AIG और उप सेनानी की नई पदस्थापनाएं
पीएम 31 को सुबह 10.30 बजे सम्मेलन में शामिल होंगे
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिस बैठक में मातृशक्ति की भागीदारी इतनी विशाल है, वह सम्मेलन निश्चित रूप से ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 31 मई को सुबह 10.30 बजे सम्मेलन में शामिल होंगे और 2.5 लाख से अधिक बहनों को संबोधित करेंगे। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर स्तर पर महिला नेतृत्व को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि बहनों को जो भी जिम्मेदारी मिले, वे उसे पूरी निष्ठा और संकल्प के साथ निभाती हैं।
भाजपा महिलाओं को नारायणी के रूप में सशक्त कर रही
संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की परंपरा पर चलते हुए भाजपा सरकारें महिलाओं को ''नारायणी'' के रूप में सशक्त बना रही हैं। सम्मेलन की समस्त व्यवस्थाएं मातृशक्ति द्वारा संभाली जाएंगी। हजारों की संख्या में महिलाएं इस आयोजन की तैयारियों में जुटी हैं।