फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Rainfall in 30 districts of MP, rivers and streams are in spate due to continuous rain, rain alert

Mp weather: MP के 30 जिलों में हुई बारिश, लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर, अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट

Sun, 24 Aug 2025 09:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 24 Aug 2025 09:11 PM IST
सार

रविवार को 30 जिलों में बारिश दर्ज की गई कुछ जिलों में हल्की तो कुछ जिलों में तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा पौन इंच पानी उमरिया में गिरा। पिछले तीन-चार दिन से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से नदी नाले उफान पर आ गए। 

विज्ञापन
MP weather: Rainfall in 30 districts of MP, rivers and streams are in spate due to continuous rain, rain alert
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। रविवार को 30 जिलों में बारिश दर्ज की गई कुछ जिलों में हल्की तो कुछ जिलों में तेज बारिश हुई। पिछले तीन-चार दिन से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से नदी नाले उफान पर आ गए। सबसे ज्यादा पौन इंच पानी उमरिया में गिरा। मौसम विभाग के अनुसार अब तक औसत 34.2 इंच बारिश हो चुकी है। 2.8 इंच पानी और गिरते ही सीजन की बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। गुना में औसत 52 इंच पानी गिर चुका है। वहीं, मंडला और अशोकनगर में आंकड़ा 50 इंच से ज्यादा है।
विज्ञापन


इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भोपाल, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़,विदिशा, देवास, इंदौर नर्मदापुरम, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, छतरपुर, रीवा, सागर, हरदा, मंडला, मुरैना, श्योपुर, सतना, सीधी, टीकमगढ़, बालाघाट समेत कई जिलों में भी हल्की बारिश जारी रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP के 16 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, अब तक 34.2 इंच गिरा पानी, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन



इन प्रदेश के इन जिलों बाढ़ की स्थिति
रविवार को मंडला में भी नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से महिष्मति घाट का छोटा रपटा पुल डूब गया। वहीं डिंडौरी में नर्मदा नदी उफान पर रही। इससे नर्मदा किनारे घाट डूब गए। खरमेर नदी में बाढ़ के चलते डिंडौरी-अमरपुर मार्ग बंद हो गया।सतना में 24 घंटे में 3.7 बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन गए। निचली बस्तियां डूब गईं। घरों में पानी भर गया। चित्रकुट में तेज बहाव के चलते गुप्त गोदावरी गुफा बंद करानी पड़ी। श्योपुर में कूनो नदी में बाढ़ के चलते वीरपुर क्षेत्र के दिमरछा गांव में मुख्य रास्ता बंद हो गया। 
 

यह भी पढ़ें-मछली परिवार के कई कब्जे प्रशासन के निशाने पर, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई, 20 को थमाए नोटिस

इसलिए हो रही लगातार तेज बारिश 
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के ऊपर से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, उत्तरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इस वजह से शुक्रवार को कई जिलों में बारिश हुई। अगले तीन दिन के लिए कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed