{"_id":"6af3072d43b7e9060609a065","slug":"pollution-onslaught-in-bhopal-respiratory-patients-increase-by-20-post-diwali-even-healthy-individuals-fall-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में प्रदूषण का अटैक: दिवाली के बाद सांस के मरीज 20% बढ़े, सामान्य लोग भी हुए बीमार,बच्चों को ब्रोंकाइटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में प्रदूषण का अटैक: दिवाली के बाद सांस के मरीज 20% बढ़े, सामान्य लोग भी हुए बीमार,बच्चों को ब्रोंकाइटिस
Tue, 10 Nov 2026 05:30 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:30 PM IST
सार
दीपावली के बाद भोपाल में एक्यूआई 400 के पार पहुंचने से लोगों की सेहत पर असर पड़ने लगा है। हमीदिया अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पराग शर्मा के मुताबिक, उनके यहां सांस संबंधी मरीजों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। अस्थमा, सीओपीडी के मरीजों की परेशानी बढ़ी है, वहीं स्वस्थ लोग भी ब्रोंकाइटिस की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ पराग शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली के बाद राजधानी की हवा में घुला धुआं अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंचने के बीच अस्पतालों में सांस संबंधी परेशानियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रदूषण का असर अब सिर्फ अस्थमा और फेफड़ों की पुरानी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों तक सीमित नहीं है। सामान्य लोग भी खांसी, छाती में जकड़न और सांस लेने में परेशानी लेकर डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। हमीदिया अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पराग शर्मा के मुताबिक, मौसम बदलने के साथ ही मरीजों की संख्या पहले 10 प्रतिशत बढ़ी थी। दीपावली के बाद इसमें करीब 10 प्रतिशत की और बढ़ोतरी हुई है। यानी उनके यहां मरीजों का दबाव पहले की तुलना में करीब 20 प्रतिशत बढ़ा है।
पटाखों के धुएं और ठंडी हवा ने बिगाड़ी सांस
डॉ. शर्मा के मुताबिक, पटाखों से निकले धुएं और ठंडी हवा के मिश्रण ने फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अस्थमा, सीओपीडी, पुरानी टीबी और आईएलडी यानी फेफड़ों के सिकुड़ने की बीमारी वाले मरीजों में लक्षण ज्यादा उभर रहे हैं। अचानक खांसी आना, आवाज बदलना, छाती में दर्द और जकड़न इसकी प्रमुख शिकायतें हैं। दिवाली के बाद एक्यूट ब्रोंकाइटिस के मरीज भी बढ़े हैं। इसमें सांस की नलियों में सूजन आ जाती है। इसकी चपेट में वे लोग भी आ रहे हैं, जिन्हें पहले फेफड़ों की कोई बीमारी नहीं थी।
दो साल से छोटे बच्चों को भी खतरा
प्रदूषण का असर बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा दिखाई दे रहा है। डॉक्टर के अनुसार, दो साल से कम उम्र के बच्चों में ब्रोंकाइटिस की परेशानी देखी जा रही है। वहीं 60 साल से अधिक उम्र के लोग, हृदय रोगी, डायबिटीज और कैंसर से पीड़ित मरीजों के साथ किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
निमोनिया का खतरा भी बढ़ा
डॉ. शर्मा के मुताबिक, धुएं के संपर्क में आने से शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में बैक्टीरियल और वायरल निमोनिया का खतरा बढ़ता है। उन्होंने निमोनिया की आशंका 15 से 20 प्रतिशत तक बताई है। सांस लेने में परेशानी होने पर शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे हृदय पर भी दबाव बढ़ता है। पहले से हृदय रोग से पीड़ित या जोखिम वाले लोगों के लिए यह स्थिति गंभीर हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को भी प्रदूषण से बचाव की जरूरत है।
सुबह की सैर करने वालों को डॉक्टर की सलाह
डॉक्टर ने लोगों को सुबह पांच से छह बजे के बीच मॉर्निंग वॉक पर जाने से बचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक, धूप निकलने और वातावरण थोड़ा गर्म होने के बाद ही बाहर टहलने जाएं। बाहर निकलते समय एन-95 मास्क लगाएं। निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और धुएं से भी बचें। फिलहाल बहुत ठंडी चीजों, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक का सेवन कम रखने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें-इज्तिमा में दुकान लगाने के लिए धर्म की बंदिश नहीं: सभी को मिलेगा मौका, लॉटरी से आवंटित होंगी सभी दुकानें
डॉक्टर ने इन लक्षणों को बताया खतरे की घंटी
अचानक या लगातार खांसी आना।
सांस लेने में परेशानी होना।
छाती में दर्द या जकड़न महसूस होना।
आवाज में बदलाव आना।
पहले से अस्थमा या सीओपीडी है तो तकलीफ बढ़ना।