फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Many possessions of Machhli family are on target of administration, big action can be taken soon

Bhopal News: मछली परिवार के कई कब्जे प्रशासन के निशाने पर, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई, 20 को थमाए नोटिस

Sun, 24 Aug 2025 05:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Aug 2025 05:39 PM IST
सार

भोपाल में मछली परिवार पर अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज की है। कोकता बायपास की 99 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जे के आरोप में मछली परिवार समेत 20 लोगों को नोटिस जारी किए गए। सांसद आलोक शर्मा ने सारिक मछली जैसे आरोपियों को फांसी देने और सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Bhopal: Many possessions of Machhli family are on target of administration, big action can be taken soon
सारिक मछली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मछली परिवार पर प्रशासन ने शिकंजा तेज कर दिया है। अनंतपुरा में कार्रवाई के बाद अब उसके अन्य अवैध कब्जों की कुंडली तैयार की जा रही है। हुजूर तहसील के अलावा मछली परिवार ने कहां-कहां अवैध कब्जे किए हैं। इसे लेकर पड़ताल शुरू हो गई है। इसे लेकर 20 लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। वहीं कोकता बायपास में बनी कॉलोनी का भी सीमांकन कराया जा रहा है। यह कॉलोनी गोविंदपुरा विधानसभा में आती है। बताया जा रहा है कि यहां भी शासकीय जमीन पर कब्जा का मछली परिवार ने मोटा मुनाफा कमाया है। इधर, भोपाल सांसद ने ऐसे लोगों को फांसी देने की मांग की है।
विज्ञापन


दरअसल, पशुपालन विभाग ने कोकता बायपास स्थित 99 एकड़ जमीन का सीमांकन कराने के लिए आवेदन दिया है। जमीन पर मछली परिवार सहित 20 लोगों पर कब्जे का आरोप है। प्रशासन ने रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया और सभी 20 लोगों को नोटिस जारी किए गए है। साथ ही सीमांकन के वक्त मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। मछली परिवार ने कोर्टयार्ड प्रीमियम कॉलोनी पशुपालन विभाग की जमीन के पास विकसित की है। पशुपालन विभाग को शक है कि मछली परिवार ने कॉलोनी काटने के नाम पर पशुपालन विभाग की जमीन पर कब्जा तो नहीं किया है। इसी के चलते सीमांकन के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  भोपाल सांसद आलोक शर्मा बोले- लव जिहाद के आरोपी शारीक मछली जैसे लोगों की जगह जेल में ही है

इन्हें थमाए नोटिस
मछली परिवार के शफीक अहमद, शावर अहमद, शारिक अहमद, तारिक अहमद, सोहेल अहमद और शावेज अहमद, लोधी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स देवेंद्र लोधी, अवधि रियल स्टेट बिल्डर्स पार्टनर पाटनी (पुत्र विजय पाटनी) के साथ ही निरांक जैन, सुधीर शर्मा, ऊषा सिन्हा, शार्मिला ठाकरे, मीनू जैन, अमित जैन और अनुज साहू, अंजली जैन, चतर सिंह, धनसिंह, पवन कुमार, लाल सिंह को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा निगम जोन ऑफिस को भी नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें- मेडिकल पर बिक रही थीं नशे की गोलियां, जेल से छूटने के बाद शुरू की तस्करी, तीन गिरफ्तार

जो बेटियों के साथ लव जिहाद करेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने सारिक मछली जैसे लोगों को फांसी देने की मांग की है। सांसद का कहना है जो हिन्दू बेटियों के साथ लव जिहाद करेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। सांसद ने कहा कि ये लोग हिन्दू बच्चियों को ड्रग्स पिलाते हैं, फिर ब्लैकमेल करते हैं। उन्होंने कहा कि सारिक मछली जैसे लोगों की जगह जेल में भी नहीं है। बांके बिहारी से यही प्रार्थना है ऐसे लोगों को छोड़े नहीं। बड़े-बड़े गिफ्ट देकर हिंदू बेटियों को लव जिहाद में फंसाते हैं। ऐसा अगर कहीं भी मामला है तो हमें आकर बताएं। सांसद शर्मा ने पहले पकड़ाए प्यारे मियां  का जिक्र करते हुए कहा कि वह अभी जेल में है। सारिक मछली भी जेल जाएगा। मोहन सरकार इन ड्रग्स जिहादियों को जेल पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed