फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Chill increases due to cold winds in Madhya Pradesh, temperature drops by 5 degrees, Shahdol's mer

Mp weather: मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट,शहडोल का 4.5 डिग्री पारा

Sat, 08 Feb 2025 08:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 08 Feb 2025 08:30 PM IST
सार

Mp weather:मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। फरवरी माह में पिछले तीन दिन से ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश के तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। शहडोल में रात का न्यूनतम तापमान 4.5 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
MP weather: Chill increases due to cold winds in Madhya Pradesh, temperature drops by 5 degrees, Shahdol's mer
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से ठंड का दौर जारी है। प्रदेश में रात के साथ दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। इससे दिन और रात के पारे में 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन भी ठंडे हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात में 6 जिलों का पारा 7 डिग्री से नीते दर्ज किया गया। सबसे ठंडा शहडोल रहा यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन



प्रदेश न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर         न्यूनतम तापमान

शहडोल      4.5
राजगढ़       5.0
शाजापुर      5.8
उमरिया      6.1
छतरपुर      6.1
सिंगरौली     6.4

रात में 10 और दिन में 25 डिग्री से नीचे प्रदेश का पारा
प्रदेश में पिछले 3 दिन से सर्दी पड़ रही है। इस वजह से रात का तापमान 10 और दिन में 25 डिग्री से नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजगढ़, रायसेन, धार, शाजापुर, सीहोर, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, उमरिया और शहडोल अधिक शीतलहर वाले जिले रहे। जबकि भोपाल, विदिशा, झाबुआ, आगर-मालवा, गुना, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, मेहर, मऊगंज, सिंगरौली, अनूपपुर में भी सर्द हवा चली। वहीं, रात में कल्याणपुर, राजगढ़, खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़, गुना, सतना, धार, पचमढ़ी और मंडला में पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी न्यूनतम तापमान 10.2 से 12 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन



इसलिए पढ़ रही कड़ाके की ठंड 
पश्चिम-उत्तर भारत में शनिवार को 12.6 किमी ऊपर 259 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चली। इस वजह से प्रदेश में भी कंपकंपी देखने को मिली। यहां बर्फबारी होने का असर भी देखने को मिला। इस समय पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में हवा की रफ्तार 30 किमी प्रतिघंटा तक रही। भोपाल में 15 से 17 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी पारे में गिरावट का दौर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed