Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमपी में हर साल बनेंगे गौवंश के 1 लाख भ्रूण,50 एकड़ में प्रोजेक्ट; CM बोले-गौ माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

Mon, 09 Nov 2026 04:31 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 09 Nov 2026 04:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में गौवंश की नस्ल सुधारने के लिए हर साल एक लाख भ्रूण तैयार करने की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसके लिए 50 एकड़ में प्रोजेक्ट स्थापित करने की घोषणा की। गोवर्धन पूजा पर आयोजित समारोह में 466 पशुपालकों को पुरस्कार और 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 65.66 करोड़ रुपये का अनुदान भी दिया गया।
 

विज्ञापन
MP to Produce 1 Lakh Cattle Embryos Annually; CM Announces 50-Acre Project for Breed Improvement
सीएम मोहन यादव गोवंश की पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में गौवंश की नस्ल सुधारने के लिए हर साल एक लाख भ्रूण तैयार किए जाएंगे। इसके लिए 50 एकड़ जमीन पर विशेष प्रोजेक्ट स्थापित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मंजूरी मिल चुकी है। इसके तहत नई तकनीक से साहीवाल जैसी उन्नत नस्ल की बछिया तैयार करने और निराश्रित गौवंश के भ्रूण प्रत्यारोपण पर काम होगा। समारोह में मुख्यमंत्री ने गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना 2026-27 के तहत 466 विजयी पशुपालकों को 2 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की। वहीं, प्रदेश की तीन हजार से अधिक पंजीकृत गोशालाओं में रखे 5.51 लाख निराश्रित गौवंश के भरण-पोषण के लिए 65 करोड़ 66 लाख रुपये का अनुदान जारी किया। मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना भी की।


ये भी पढ़ें-  देवास शराबकांड में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, छह साल तक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल जायसवाल पार्टी से बाहर

 
Trending Videos
MP to Produce 1 Lakh Cattle Embryos Annually; CM Announces 50-Acre Project for Breed Improvement
सीएम पूजा अर्चना करते हुए - फोटो : अमर उजाला
गौ माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पांच हजार साल पहले ही प्रकृति, जल, वन और जीवों के संरक्षण का संदेश दिया था। गोवर्धन पर्वत उठाकर उन्होंने सामूहिक शक्ति और प्रकृति के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि गौ माता का भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन में विशेष स्थान है। मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। गौ माता के रोम-रोम से हमारे लिए दुआ निकलती है। उन्होंने कहा कि खेती में रासायनिक खाद के अधिक इस्तेमाल से बीमारियां और मिट्टी की गुणवत्ता से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में प्राकृतिक खेती की ओर लौटने की जरूरत है। गौपालन से मिलने वाली जैविक खाद खेतों की उर्वरता बढ़ाती है और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करती है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: एमपी में गोवंश के लिए 60 करोड़ रुपए जारी करेंगे सीएम, 3 हजार से ज्यादा गोशालाओं को मिलेगी मदद

गौशालाओं का अनुदान 20 से बढ़ाकर 40 रुपये किया
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने गौशालाओं में रखी गायों के भरण-पोषण के लिए प्रति गाय अनुदान 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया है। निजी स्तर पर गोशाला चलाने वालों को भी नियमानुसार सहायता दी जा रही है। नगरीय निकायों के माध्यम से भी गौशालाएं संचालित की जा रही हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में वृंदावन गांव विकसित करने की योजना पर भी काम हो रहा है। समारोह में पशुपालकों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि गौरव रघुवंशी की गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर पहला स्थान हासिल किया। रतलाम के मुकेश परमार दूसरे और उमरिया की संध्या पांडे तीसरे स्थान पर रहीं। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल में दिवाली की रात आग का तांडव: तीसरी मंजिल पर फंसा परिवार, 40 फीट ऊंचाई से रस्सी के सहारे तीनों को बचाया

 
MP to Produce 1 Lakh Cattle Embryos Annually; CM Announces 50-Acre Project for Breed Improvement
सीएम गोपालकों को सम्मानित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
दूध उत्पादन में एमपी को पहले स्थान पर पहुंचाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश दूध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है। सरकार इसे पहले स्थान पर पहुंचाना चाहती है। इसके लिए गांवों में सहकारी समितियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों का पंजीयन किया जा रहा है। सरकार श्वेत क्रांति-2 की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत 25 दुधारू गाय या भैंस की डेयरी इकाई लगाने पर करीब 42 लाख रुपये की परियोजना लागत का 30 प्रतिशत यानी लगभग 13.86 लाख रुपये अनुदान दिया जा रहा है। उन्नत नस्ल और आधुनिक पशुपालन की जानकारी देने के लिए प्रदेश में पशु मेले भी आयोजित किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें-  ओरछा में 127 करोड़ से बन रहा श्रीरामराजा लोक, सीएम ने रामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

महाकाल लोक से बदली धार्मिक पर्यटन की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिली है। महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में एक साल में सात करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और कारोबार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि ओरछा में 400 करोड़ और चित्रकूट में करीब दो हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। ओंकारेश्वर में भी धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि धार्मिक पर्यटन के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालकों की आमदनी भी बढ़े।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed