{"_id":"617a3c3f6078474cd378cd2f","slug":"mp-road-mishap-in-a-major-road-mishap-on-ab-road-in-mp-4-people-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र में हादसा: एबी रोड पर विजासन घाट पर 8 वाहन आपस में टकराए, 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र में हादसा: एबी रोड पर विजासन घाट पर 8 वाहन आपस में टकराए, 4 की मौत
Thu, 28 Oct 2021 11:29 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:29 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में सेंधवा के पास आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित विजासन घाट पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। आठ वाहन आपस में टकराए। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हैं।
विज्ञापन
सेंधवा में भीषण सड़क हादसा हुआ।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश में सेंधवा के पास आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजासन घाट पर बुधवार रात भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान आठ वाहन आपस में टकराए हैं। कई अन्य घायल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।
यह हादसा बडवानी जिले में सेंधवा के पास हुआ है। यह मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का सीमाई इलाका है। बुधवार देर रात यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मारे गए लोगों की शिनाख्त की जा रही है। विजासन घाट विजासन माता मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यहां मध्यप्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। हादसे के बाद महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सफेद रंग की एक कार ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। कार ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पीछे चल रहे वाहन भी उससे टकरा गए। कुल आठ वाहन इस भीषण दुर्घटना की चपेट में आए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना पर दुख प्रकट किया।