Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Political Row Over Nitin Nabin's Video; BJP Files Complaint Against Congress Leader PC Sharma in Bhopal

एमपी: नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी घमासान, भाजपा ने पीसी शर्मा के खिलाफ की शिकायत

Tue, 24 Nov 2026 10:05 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 24 Nov 2026 10:05 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कथित एडिटेड वीडियो को लेकर मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर वीडियो की जांच और आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।
 

विज्ञापन
MP: Political Row Over Nitin Nabin's Video; BJP Files Complaint Against Congress Leader PC Sharma in Bhopal
भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के एक वीडियो को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत गरमा गई है। भाजपा ने कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी के नेतृत्व में भोपाल के साइबर क्राइम थाने पहुंचा और मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पार्टी ने पीसी शर्मा के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा की शिकायत के मुताबिक, नितिन नवीन के मूल संबोधन के वीडियो में कथित तौर पर बदलाव कर उसमें ऐसे बयान जोड़ दिए गए, जिससे उनके वक्तव्य का अर्थ बदल गया। पार्टी का आरोप है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर लोगों को गुमराह करने और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि खराब करने की कोशिश की गई। शिकायत के साथ भाजपा ने मूल वीडियो भी पुलिस को सौंपा है, ताकि दोनों वीडियो का मिलान कर सच्चाई की जांच की जा सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी भाजपा का मिशन 2028: 230 सीटों पर उतरेंगी सेवा-दूतों की फोज, बनेगा हर विधानसभा का रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन


आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की मांग
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत में कहा है कि वीडियो के जरिए भ्रामक जानकारी फैलाने से आम लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। पार्टी ने पीसी शर्मा के साथ ही इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है। शिकायत में आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D, 67 और 67A के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: पिता 25 साल ट्रेन में सफर करते रहे, बेटा एसपी-बेटी आईएएस बनीं, अब बेटी की आईएएस से शादी

इन नेताओं ने की शिकायत
शिकायत सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी के अलावा कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग के प्रदेश संयोजक सतीश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा, जिला महामंत्री चेतन भार्गव, प्रदीप शेखावत और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार शामिल थे। फिलहाल यह मामला भाजपा की ओर से लगाए गए आरोपों और पुलिस को दी गई शिकायत पर आधारित है। वीडियो की प्रमाणिकता और उसमें कथित छेड़छाड़ की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed