Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: ₹353 Crore Water Supply Plan for 12 Low-Rainfall Districts to Ensure Urban and Rural Drinking Water

एमपी: कम बारिश वाले 12 जिलों में पानी के इंतजाम की तैयारी,353 करोड़ खर्च कर शहरों और गांवों में होगी जलापूर्ति

Mon, 23 Nov 2026 10:28 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 23 Nov 2026 10:28 PM IST
सार

कम बारिश के चलते प्रदेश के 12 जिलों में संभावित जल संकट से निपटने के लिए सरकार ने 353 करोड़ रुपये से अधिक की कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत 413 नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के इंतजाम किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
MP: ₹353 Crore Water Supply Plan for 12 Low-Rainfall Districts to Ensure Urban and Rural Drinking Water
सीएम मोहन यादव ने जलआपूर्ति को लेकर की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कम बारिश के कारण संभावित जल संकट से निपटने के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए 353 करोड़ रुपये से अधिक की कार्ययोजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को जल प्रबंधन और पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों और गांवों के लिए अलग-अलग कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य और मवेशी दोनों के लिए पानी जरूरी है। इसलिए उपलब्ध जल का बेहतर प्रबंधन कर हर क्षेत्र में आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कम बारिश से प्रभावित 12 जिलों के कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे बात की। इनमें आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पर्याप्त पानी उपलब्ध है, वहां आपूर्ति में बाधा नहीं आनी चाहिए। वहीं, जल संकट वाले इलाकों में टैंकर, नए नलकूप और जल संचयन जैसे विकल्पों पर काम किया जाए। जरूरत पड़ने पर जल के अनावश्यक उपयोग पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  स्वच्छ और हरित होगा सिंहस्थ: रोज 2500 टन कचरा साफ करेंगे 13 हजार कर्मचारी; श्रद्धालुओं के लिए 2000 बसें
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरों के लिए 165.95 करोड़ की योजना
बैठक में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने बताया कि प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में जल प्रबंधन के लिए 165.95 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। निकायों को 30 जून 2027 तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 126 नगरीय निकायों में निर्माणाधीन जल प्रदाय योजनाएं मार्च 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: सब्सिडी के बदले मांगी 2 लाख की रिश्वत, 50 हजार लेते उद्यान विभाग के सहायक संचालक और पत्नी को पकड़ा

गांवों में 187 करोड़ से होंगे इंतजाम
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन के लिए 187 करोड़ रुपये से अधिक की कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रदेश में हैंडपंप, राइजर पाइप, बोरवेल और समूह जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। जरूरत के अनुसार नए नलकूप भी खोदे जाएंगे। फिलहाल जल प्रबंधन और पेयजल व्यवस्था से जुड़े करीब एक लाख काम प्रगतिरत हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों में भी पानी की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दें। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed