फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Panchayat Bypolls: Voting for 103 Posts, BJP's Pradeep and Congress' Vishnu Face Off in Susner

एमपी पंचायत उपचुनाव: 103 पदों पर मतदान, सुसनेर में भाजपा के प्रदीप और कांग्रेस के विष्णु आमने-सामने

Tue, 29 Sep 2026 12:27 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 29 Sep 2026 12:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए आज 103 रिक्त पदों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ आगर-मालवा के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रदीप सोनी और कांग्रेस के विष्णु पाटीदार आमने-सामने हैं।

विज्ञापन
MP Panchayat Bypolls: Voting for 103 Posts, BJP's Pradeep and Congress' Vishnu Face Off in Susner
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। प्रदेश में पंचायतों के 103 रिक्त पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें चार पंच, 79 सरपंच और पांच जिला पंचायत सदस्य के पद शामिल हैं। संबंधित जिलों में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासन की व्यवस्था की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत स्तर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के कुल 4,235 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम जारी किया था। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को मतदान होना था। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़ी संख्या में पदों पर उम्मीदवार ही नहीं मिले। वहीं 604 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। कुछ पदों पर न्यायालय की रोक होने के कारण वहां चुनाव नहीं कराया जा रहा है। पंचायत उपचुनाव के साथ आगर-मालवा जिले की नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए भी सोमवार को मतदान कराया जा रहा है। इस चुनाव में भाजपा के प्रदीप सोनी और कांग्रेस के विष्णु पाटीदार आमने-सामने हैं। मतदान के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतगणना कराई जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: बीजेवायएम नेता दिव्य ऋषि तिवारी की करंट से मौत में एफआईआर, अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन


4,091 पंच पदों में सिर्फ चार पर चुनाव
पंच के 4,091 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होना था। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 604 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि 3,480 पदों पर किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। अब केवल चार पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भोपाल में 5.5 एकड़ जमीन का खेल! 55 हजार में नीलामी, अधिकारियों समेत चार दोषियों को 3 साल की सजा

110 सरपंच पदों में 79 पर वोटिंग
प्रदेश में 110 सरपंच पदों के लिए उपचुनाव होना था। इनमें से 21 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चार पदों पर न्यायालय की रोक है। ऐसे में अब 79 सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है।

जिला पंचायत के पांच पदों पर मतदान
जिला पंचायत सदस्य के सात पदों के लिए उपचुनाव होना था। इनमें रायसेन के दो पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इसके बाद अब पांच जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed