फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Four More Historic Sites Added to UNESCO Tentative List, Taking Total to 19

मध्यप्रदेश: यूनेस्को की नजर में आया MP; बाघ गुफा से उदयगिरि तक 4 धरोहरें शामिल, अब 19 स्थल टेंटेटिव लिस्ट में

Tue, 29 Sep 2026 12:55 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 29 Sep 2026 12:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के चार और ऐतिहासिक स्थलों को यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में जगह मिली है। बाघ गुफाएं, गिन्नौरगढ़ किला, बटेश्वर-पदावली-ककरामठ और उदयगिरि के शामिल होने से सूची में प्रदेश के 19 स्थल हो गए हैं।

विज्ञापन
MP: Four More Historic Sites Added to UNESCO Tentative List, Taking Total to 19
बाघ गुफाओं में दिखती है प्राचीन चित्रकला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और पहचान मिली है। यूनेस्को की विश्व धरोहर की टेंटेटिव (अस्थायी) सूची में प्रदेश के चार नए स्थलों को शामिल किया गया है। इनमें धार की बाघ गुफा चित्रकारी, रातापानी का गिन्नौरगढ़ किला, मुरैना का बटेश्वर-पदावली-ककरामठ मंदिर समूह और विदिशा की उदयगिरि गुफाएं शामिल हैं। इन चार स्थलों के जुड़ने के बाद यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में मध्यप्रदेश के स्थलों की संख्या 19 हो गई है। टेंटेटिव लिस्ट में शामिल होना किसी स्थल के विश्व धरोहर सूची में शामिल होने की प्रक्रिया का शुरुआती चरण है। इसके बाद संबंधित स्थलों का मूल्यांकन और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने पर उन्हें विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चारों स्थलों के टेंटेटिव लिस्ट में शामिल होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान मिलने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी पंचायत उपचुनाव: 103 पदों पर मतदान, सुसनेर में भाजपा के प्रदीप और कांग्रेस के विष्णु आमने-सामने
विज्ञापन


पहले से 15 स्थल सूची में शामिल
मध्यप्रदेश के 15 ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल पहले ही यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल हैं। इनमें ग्वालियर किला, भोजेश्वर महादेव मंदिर, चंबल घाटी के शैल कला स्थल, खूनी भंडारा, रामनगर के गोंड स्मारक, धामनार समूह, भेड़ाघाट-लामेताघाट, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, ओरछा का ऐतिहासिक समूह और मांडू के स्मारक सहित अन्य स्थल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ गुफाओं में दिखती है प्राचीन चित्रकला
धार की बाघ गुफाएं चौथी से छठी शताब्दी के बीच विकसित हुईं नौ बौद्ध शैल गुफाओं का समूह हैं। यहां की गुफा संख्या चार के भित्तिचित्र विशेष महत्व रखते हैं। इन चित्रों में उस दौर के सामाजिक जीवन और संस्कृति की झलक मिलती है। 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: बीजेवायएम नेता दिव्य ऋषि तिवारी की करंट से मौत में एफआईआर, अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का केस


गिन्नौरगढ़ में किलेबंदी और जल प्रबंधन
रातापानी क्षेत्र में स्थित गिन्नौरगढ़ किला गोंड स्थापत्य और पारंपरिक जल प्रबंधन का उदाहरण है। पहाड़ी इलाके में बनी इसकी प्राकृतिक सुरक्षा, किलेबंदी और बावड़ियां इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भोपाल में 5.5 एकड़ जमीन का खेल! 55 हजार में नीलामी, अधिकारियों समेत चार दोषियों को 3 साल की सजा

मुरैना के मंदिरों में दिखती है स्थापत्य कला
मुरैना का बटेश्वर-पदावली-ककरामठ मंदिर समूह आठवीं से 11वीं शताब्दी के बीच विकसित मंदिर स्थापत्य की अलग-अलग विशेषताओं को सामने लाता है। बटेश्वर के मंदिर समूह, पदावली की नक्काशी और ककरामठ की स्थापत्य शैली इसे ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाती है।

उदयगिरि में गुप्तकाल की छाप
विदिशा की उदयगिरि गुफाएं गुप्तकालीन धार्मिक और राजनीतिक अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण केंद्र रही हैं। यहां 20 शैल-कृत गुफाएं हैं। इनमें प्रसिद्ध वराह प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed