फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Tribal class is the soul of our culture, CM said – we will do development work in collaboration with

MP News: जनजातीय वर्ग हमारी संस्कृति की आत्मा, CM बोले- एनजीओ के साथ मिलकर करेंगे विकास कार्य

Wed, 12 Nov 2025 04:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 12 Nov 2025 04:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश जनजातीय संस्कृति से समृद्ध प्रदेश है और जनजातीय वर्ग हमारी संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय विकास के लिए एनजीओ और सरकार के साझा प्रयासों को मजबूत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
MP News: Tribal class is the soul of our culture, CM said – we will do development work in collaboration with
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश जनजातीय संस्कृति से पुष्पित और पल्लवित भूमि है। जनजातीय वर्ग हमारी संस्कृति की आत्मा है। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ऑल इंडिया एनजीओ मीट का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 21 प्रतिशत जनजातीय आबादी निवास करती है, जिनके सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय वर्ग के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती बेहद गौरवपूर्ण तरीके से मनाई जाएगी। जनजातीय कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रहे एनजीओ के साथ मिलकर सरकार कदम से कदम मिलाकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि गैर-सरकारी संस्थाएं सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करती हैं और इनके सहयोग से जनजातीय विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति में तेजी आती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम लाड़ली बहनों के खाते में आज भेजेंगे 1500 रुपये, सिवनी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा
विज्ञापन


डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने जननायकों की स्मृतियों को सहेजने का कार्य किया है। हबीबगंज स्टेशन का नाम रानी कमलापति और पातालपानी स्टेशन का नाम जननायक टंट्या भील के नाम पर रखा गया। राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की वीरता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जबलपुर में संग्रहालय बनाया गया है। जननायकों की जीवनी को स्कूलों के पाठ्यक्रमों में भी शामिल किया गया है ताकि नई पीढ़ी अपने सच्चे नायकों से परिचित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश में बिहार की तर्ज पर मखाना खेती को मिलेगा बढ़ावा, चार जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज का गौरव लौटा है। आज राष्ट्रपति भवन से लेकर पंचायत भवनों तक जनजातीय भाई-बहनों की उपस्थिति इसका प्रमाण है। पीएम जन-मन और धरती आबा अभियान जनजातीय सशक्तिकरण के प्रमुख आधार बने हैं। उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर को जबलपुर और आलीराजपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय की डिप्टी डायरेक्टर जनरल अंशु सिंह ने कहा कि साक्षरता दर और शिशु मृत्युदर में सुधार हुआ है, पर अभी और प्रयास आवश्यक हैं। केंद्र सरकार जनजातीय विकास योजनाओं में एनजीओ का सक्रिय सहयोग ले रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed