{"_id":"69137f282a5832798b051296","slug":"mp-news-makhana-cultivation-will-be-promoted-in-madhya-pradesh-on-the-lines-of-bihar-pilot-project-started-i-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्यप्रदेश में बिहार की तर्ज पर मखाना खेती को मिलेगा बढ़ावा, चार जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्यप्रदेश में बिहार की तर्ज पर मखाना खेती को मिलेगा बढ़ावा, चार जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू
Wed, 12 Nov 2025 08:56 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 12 Nov 2025 08:56 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में मखाना खेती को बढ़ावा देने के लिए 4 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। सरकार किसानों को अनुदान और प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन
मखाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में मखाना खेती को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत नर्मदापुरम, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। योजना का उद्देश्य किसानों को मखाना उत्पादन के लिए आकर्षित करना और नए कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देना है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री कुशवाह ने कहा कि मखाना उत्पादन सिंघाड़े की तरह छोटे तालाबों में किया जाता है। बिहार की तर्ज पर छोटे उत्पादन इकाइयों के माध्यम से किसानों को मखाना फल देने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मखाना की भारत सहित अरब और यूरोप में अच्छी मांग है, इसलिए प्रदेश की जलवायु में इसके उत्पादन की संभावना अच्छी है।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव की सादगी का अनोखा उदाहरण-बेटे की शादी करेंगे सामूहिक विवाह सम्मेलन में
आयुक्त उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण अरविन्द दुबे ने बताया कि चार जिलों में 150 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना खेती विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 45 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। मखाना उत्पादन करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 75 हजार रुपए या लागत का 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। योजना में अब तक 99 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। यह पहल किसानों के लिए नए आय स्रोत और प्रदेश में मखाना उद्योग के विकास का अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल में 21 नवंबर को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को संबोधित