फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The praise of Emperor Vikramaditya will resonate from Delhi's Red Fort, Vice President will celebrate

विक्रमोत्सव 2025: दिल्ली के लाल किले से गूंजेगा सम्राट विक्रमादित्य का यशोगान, आज उपराष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ

Sat, 12 Apr 2025 07:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Apr 2025 07:35 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में 12 से 14 अप्रैल तक “विक्रमोत्सव 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को इस भव्य आयोजन का शुभारंभ करेंगे, जिसमें सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित अद्भुत "महानाट्य" का मंचन किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: The praise of Emperor Vikramaditya will resonate from Delhi's Red Fort, Vice President will celebrate
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक गौरव को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से 12 से 14 अप्रैल तक राजधानी दिल्ली के लाल किले में "विक्रमोत्सव 2025" का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य उत्सव का उद्घाटन शनिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित भव्य "महानाट्य" इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। इस आयोजन का उद्देश्य सम्राट विक्रमादित्य की ऐतिहासिक विरासत और मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को आमजन तक पहुंचाना है। “महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य” में उनके जन्म से लेकर सम्राट बनने तक की गाथा को 125 कलाकारों और 50 से अधिक सहायक दल के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। प्रस्तुति को भव्यता देने के लिए रथ, अश्व, पालकी, ऊंट के साथ-साथ एलईडी ग्राफिक्स और तीन स्टेज का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


राजनीतिक और सांस्कृतिक हस्तियां रहेंगी मौजूद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। आयोजन संस्था "विशाल सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति" द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शनिवार और हनुमान जयंती का विशेष संयोग, भस्म आरती ने बाबा महाकाल ने दिए हनुमान स्वरूप में दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा महाकाल का होलोग्राम प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहेगा
विक्रमोत्सव में मध्यप्रदेश की हस्तशिल्प, पारंपरिक कलाएं और व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र होंगी। फूड कोर्ट में दिल्ली निवासी बाघ गोंड कला, टेराकोटा, खजूर पत्ती शिल्प और बाग प्रिंट जैसे शिल्पों के साथ मालवा, बुंदेलखंड और निमाड़ के खास व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। टूरिज्म पवेलियन में प्रदेश के नए पर्यटन सर्किट, निवेश और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। तकनीकी नवाचारों के तहत AR/VR जोन और बाबा महाकाल का होलोग्राम प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहेगा।

ये भी पढ़ें- इंदौर मेें प्रदेश के पहले अंडरवाॅटर फिश एक्वेरियम का काम शुरू, डेढ़ एकड़ में हो रहा तैयार

पर्यटन की वैश्विक ब्रांडिंग का भी माध्यम बनेगा
तीन दिवसीय "विक्रमोत्सव 2025" केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की लोकपरंपराओं, हस्तशिल्प और पर्यटन की वैश्विक ब्रांडिंग का भी माध्यम बनेगा। आयोजन के जरिए भारत के गौरवशाली अतीत के महान नायक विक्रमादित्य को एक जीवंत और भव्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed