फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Swami Vivekananda Yuva Shakti Mission inaugurated tomorrow on Youth Day, CM said - Youth will give a

MP: स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ CM करेंगे कल, वर्ल्ड की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली हो रही तैयार

Sat, 11 Jan 2025 06:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 11 Jan 2025 06:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जनवरी यानि की युवा दिवस के शुभ अवसर से प्रदेश व्यापी स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन शुभारंभ करेंगे। इससे पहले सीएम ने एक संदेश जारी कर कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को डेढ़ करोड़ युवा नई उड़ान देंगे। भोपाल के शौर्य स्मारक में विश्व की सबसे बड़ी 3-D रंगोली बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
MP News: Swami Vivekananda Yuva Shakti Mission inaugurated tomorrow on Youth Day, CM said - Youth will give a
गीता भवन का शिलान्यास करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रविंद्र भवन में युवा उत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम से स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ करेंगे। इसमें प्रदेश सरकार का विशेष फोकस युवाओं के सशक्तिकरण पर है। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने युवा दिवस को लेकर प्रदेश के नाम एक संदेश जारी किया। इसमें सीएम ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रदेश के डेढ़ करोड़ युवा विकास को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, देश और दुनिया का सबसे युवा प्रदेश है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि "युवा शक्ति मिशन" के अंतर्गत प्रदेश के युवा जो आई.टी. एवं अन्य व्यावसायिक योग्यता रखते हैं, उन्हें उनकी क्षमता, योग्यता और दक्षता के आधार पर प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन


7वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 16 जनवरी को 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 16 जनवरी को 7 वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने वाली है। अभी तक 6 इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में चार लाख करोड़ से अधिक का निवेश आने वाला है जिससे तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति मिशन में महिलाओं की भूमिका को भी प्रभावशाली बनाने के लिए विशेष महत्व दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि महिला और पुरूष सभी युवा शक्ति को काम मिले, इसके लिए हम युवा शक्ति मिशन लाँच करने के बाद लाड़ली बहनों के खातों में जनवरी माह की राशि अंतरित की जाएगी।
विज्ञापन


सभी विभाग रोजगार की संभावना पर देंगे प्रजेंटेंशन 
मुख्यमंत्री ने कहा 16 जनवरी को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सभी विभाग रोजगार की संभावनाओं के आधार पर निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने-अपने विषय-विशेष पर प्रेजेंटेशन देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ते मध्यप्रदेश और आगे बढ़ते देश के साथ हमारी तरुणाई कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विश्व की सबसे बड़ी स्वामी विवेकानंद जी की 3-डी रंगोली
भोपाल के शौर्य स्मारक में विश्व की सबसे बड़ी 3-D रंगोली भी आकर्षण का केंद्र होगी। स्वामी विवेकानंद जी की यह रंगोली 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनाई जा रही है। इसका आकार 225X80 है। इसे बनाने में 4 हजार किलो रंगों का इस्तेमाल किया गया है। रंगोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दिखाई देंगे। इस रंगोली को बनवाने के पीछे सीएम डॉ. यादव का उद्देश्य युवाओं को हर प्रकार से प्रेरित करना है। वे इस रंगोली से युवाओं को संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि का संदेश देंगे। 

इंदौर की शिखा और उनकी टीम बना रही रंगोली
इस 3-डी रंगोली को बनाने में 48 घंटे का समय लगा है, इस रंगोली को इंदौर की जानी-मानी कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम तैयार कर रही है। शिखा शर्मा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की ब्रांड एंबेसेडर हैं। वे नेपाल और थाईलैंड में उत्कृष्टता पुरस्कार जीत चुकी हैं। जयपुर के इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में  भी उन्हें गोल्ड मेडल मिला था। शिखा दसवीं क्लास से बच्चों को कला सिखा रही हैं. वे विश्व के करीब 70 हजार बच्चों को कला सिखा चुकी हैं। इन्हें रंगोली क्वीन के नाम से जाना जाता है।


सीएम सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में लेंगे भाग
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेश के सभी विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानन्द का रिकार्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री  के संदेश का प्रसारण होगा। मुख्यमंत्री  भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर के सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार एवं योग करेंगे। इस कार्यक्रम में आकाशवाणी से राष्ट्रगीत वंदे मातरम्, स्वामी विवेकानंद का रिकार्डेड संदेश और मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित होगा। इसके बाद सभी शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया जाएगा। कक्षा 6 से 12 तक के छात्र स्वैच्छिक रूप से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे, जबकि प्राथमिक विद्यालय के बच्चे दर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति में होगा।
 
MP News: CM स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन” का शुभारंभ करेंगे कल, वर्ल्ड की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली हो रही तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed