फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Second phase of BJP's membership campaign from October 1, CM said - achieve the target of membership

MP News: 1 अक्टूबर से भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण, सीएम बोले- दशहरे तक सदस्यता का लक्ष्य हासिल करें

Sat, 28 Sep 2024 06:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 Sep 2024 06:52 PM IST
सार



भाजपा के सदस्यता अभियान की शनिवार को भोपाल कार्यालय में समीक्षा की गई। इसमें सामने आया कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में टॉरगेट पूरा हो गया है। अब रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के साथ बूथ चार्य पर चर्चा के साथ अधिकतम सदस्य बनाने अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 1 अक्टूबर से दूसरे चरण का सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन
MP News: Second phase of BJP's membership campaign from October 1, CM said - achieve the target of membership
मध्य प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के सदस्यता अभियान में मध्यप्रदेश में अब तक 1 करोड़ 5 लाख से अधिक लोगों ने मिस्ड कॉल से भाजपा की सदस्यता ली है। 98 लाख से अधिक लोग विधिवत फॉर्म भरकर भाजपा परिवार के सदस्य बन चुके हैं। देश की टॉप 20 विधानसभाओं में मध्यप्रदेश की 6 विधानसभा शामिल है। 70 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करके मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है, जबकि बड़े राज्यों में हम प्रथम हैं। सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान के पहले चरण में सभी कार्यकर्ताओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है और अब 1 अक्टूबर से सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। लेकिन हमारे सामने चुनौती बड़ी है। अभी पितृपक्ष चल रहे हैं, फिर नवरात्रि आ रही है। लेकिन हमें अपनी कार्ययोजना इस तरह से बनाना है कि हम दशहरे पर होने वाली शस्त्र पूजन तक डेढ़ करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में 29 में से 29 सीटें जीतीं और विधानसभा चुनाव में हमने 163 सीटों पर जीत हासिल की थी। अगर हम प्रदेश की 230 विधानसभाओं को देखें, तो इनमें से 10-15 सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर जीत हासिल कर चुके हैं। इस हिसाब से देखें, तो डेढ़ करोड़ का लक्ष्य कोई बड़ा लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि दशहरे तक सदस्यता का लक्ष्य कार्यकर्ता हासिल करें। 
विज्ञापन


छिंदवाड़ा जिला टॉप फोर में शामिल 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान में मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर है, पहले नंबर पर असम और दूसरे नंबर पर हिमाचल प्रदेश है, लेकिन बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर है। वहीं, प्रदेश में टॉप जिलों की बात करें तो उसमें इंदौर, मंदसौर, भोपाल जिले का नाम सबसे उपर है। छिंदवाड़ा विकास कार्यों का गढ़ बन चुका है, यहां भी कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड बनाया है एवं टॉप चार जिलों में छिंदवाड़ा का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


प्रदेश में 60% से अधिक युवा पार्टी से जुड़े 
भाजपा की विकास नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रदेश में 60 प्रतिशत से अधिक युवा पार्टी से जुड़े हैं एवं 2 लाख से ज्यादा सदस्य अल्पसंख्यक भाई-बहनें भी पार्टी से जुड़ी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष जी ने संगठन पर्व में देश की टॉप 20 विधानसभा सीटों को लेकर ट्वीट कर बधाई दी है, इसमें मध्यप्रदेश की 6 विधानसभाएं शामिल हैं, यह भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को हर बूथ कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुटना होगा
रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के तहत हर बूथ पर चाय पर चर्चा होगी और अधिकतम सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। मध्यप्रदेश में दूसरे चरण में भी व्यापक सदस्यता होगी। 30 सितंबर को सभी जिलों की बैठकें होगी एवं 1 अक्टूबर को सभी मंडलों की समीक्षा बैठक के साथ दूसरे चरण का अभियान शुरू होगा। दूसरे चरण में मध्यप्रदेश में व्यापक अभियान चलेगा एवं कार्यकर्ता अपने मेहनत और परिश्रम से संगठन पर्व में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।  भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री हितानंद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को हर बूथ कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुटना है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed